बिजली बिल होगा ZERO! शेखपुरा में PM सूर्य घर योजना को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma;  à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon; <&sol;strong> केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी &&num;8216&semi;पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना&&num;8217&semi; को जिले में तेजी से लागू करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार गुरुवार को DRDA स्थित संगीति सभा कक्ष में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में बताया गया कि यह योजना घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए क्रांतिकारी पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य बिजली बिल को शून्य करना और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कितनी मिलेगी सब्सिडी&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>योजना के तहत 3 KW या उससे अधिक क्षमता का सोलर प्लांट लगाने पर अधिकतम ₹78&comma;000&ast;ल तक की सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में दी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ul class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>1 KW&colon; कुल लागत ₹70&comma;000 &vert; सब्सिडी ₹30&comma;000 &vert; शुद्ध लागत ₹40&comma;000<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>2 KW&colon; कुल लागत ₹1&comma;40&comma;000 &vert; सब्सिडी ₹60&comma;000 &vert; शुद्ध लागत ₹80&comma;000<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>3 KW&colon; कुल लागत ₹2&comma;10&comma;000 &vert; सब्सिडी ₹78&comma;000 &vert; शुद्ध लागत ₹1&comma;32&comma;000<&sol;li>&NewLine;<&sol;ul>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>आसान लोन और अन्य सुविधाएं&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उपभोक्ता को कुल लागत का सिर्फ 10&percnt; अग्रिम देना होगा। शेष राशि जन समर्थ पोर्टल http&colon;&sol;&sol;www&period;jansamarth&period;in से लगभग 6&percnt; ब्याज पर लोन के रूप में मिलेगी। हर महीने बिजली बिल में ₹3&comma;000 से अधिक की बचत होगी&comma; जिससे EMI आसानी से निकल जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सोलर पैनल पर 25 साल की परफॉर्मेंस वारंटी&comma; इन्वर्टर पर 5 साल की वारंटी और 5 साल मुफ्त रखरखाव की सुविधा भी मिलेगी। पैनल 5 से 7&period;5 फीट ऊंचाई पर लगेंगे&comma; जिससे छत कपड़े सुखाने के लिए खाली रहेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जरूरी बात&colon;यह सब्सिडी केवल घरेलू बिजली कनेक्शन पर ही मान्य है। व्यावसायिक या औद्योगिक कनेक्शन पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>आवेदन कैसे करें&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इच्छुक उपभोक्ता www&period;pmsuryaghar&period;gov&period;in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वीकृत होने और वेंडर चयन के बाद बिजली विभाग नेट-मीटर लगाएगा। इसके 30 दिनों के भीतर सब्सिडी राशि आधार-लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी&comma; जिला विकास पदाधिकारी सह DPRo&comma; सभी BSO&comma; सहायक विद्युत अभियंता&comma; JEs और जिले के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं पारदर्शिता के साथ बांकीपुर विधान सभा का उपचुनाव संपन्न

नगर निगम कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

“हर घर तिरंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का महापर्व : जिलाधिकारी