आदर्श आचार संहिता लगते ही चुनावी सरगर्मी हुई तेज

&NewLine;<p><strong>मनेर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> मनेर मे पंचायत चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही प्रखण्ड क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी। हर चौक-चौराहों पर सम्भावित उम्मीदवारों की भीड़ जुटने लगी है। इस बार सभी पंचायतों में मुखिया तथा वार्ड सदस्य के लिए उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा होने की संभावना दिख रही है। इस बार का आलम यह है कि मुखिया पद के लिए युवा &comma; महिला से लेकर बुजुर्ग उम्मीदवारों की लंबी कतारें है। वही हाल वार्ड सदस्य व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए भी है। हालांकि मनेर प्रखंड में चुनाव ग्यारहवे चरण में होने के कारण अभी काफी समय है। इतने दिनों में काफी फेर बदल होने की भी संभावना है। विदित हो कि प्रखण्ड क्षेत्र में ग्यारहवें चरण में 12 दिसम्बर की तिथि निर्धारित की गयी है। जिसमे मनेर प्रखंड में 19 पंचायत है। मुखिया&comma; सरपंच&comma; जिला परिषद&comma; पंचायत समिति सदस्य&comma; वार्ड सदस्य तथा पंच के पद के लिए चुनाव होना है। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने बताया कि कुल 292 मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं अधिकारियों के द्वारा भी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन शुरू किया जा चुका है। इस प्रकार अधिसूचना जारी होते ही अधिकारियों से लेकर सम्भावित उम्मीदवार तक एक्शन मोड में आ चुके है। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कहा कि सूचना मिली है कि गांव में भावी प्रत्याशी के बैनर लगा हुआ है&comma; प्रत्यासी को सूचना दी गई है कि जल्द से जल्द बैनर&comma; पोस्टर हटाए अन्यथा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की