फूलकाहा बाजार से वृद्ध व्यक्ति लापता, परिजनों ने की तलाश में सहयोग की अपील

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या-12 निवासी कुलानंद यादव &lpar;पिता स्वर्गीय अगरू यादव&rpar; बीते 23 जून 2026 की सुबह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार&comma; वे 23 जून की सुबह करीब 8&colon;00 बजे फूलकाहा बाजार गए थे&comma; जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया गया कि लापता होने के समय उन्होंने उजला कुर्ता&comma; उजली धोती तथा काले रंग की हाफ जैकेट पहन रखी थी। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने फुलकाहा थाना में आवेदन देकर पुलिस से सहयोग की अपील की है। परिजनों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को कुलानंद यादव कहीं दिखाई दें अथवा उनके संबंध में कोई जानकारी मिले&comma; तो इसकी सूचना तत्काल फुलकाहा थाना के मोबाइल नंबर 9031827824 पर दें। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि मानवता के नाते लापता वृद्ध की तलाश में सहयोग करें&comma; ताकि उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़ित परिजनों द्वारा गुमशुदगी का आवेदन दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी