पटना सिटी में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी।<&sol;strong> खाजेकला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; शाम करीब 6&colon;30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति खाजेकला घाट के पास घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही खाजेकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए गुरु गोविन्द सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि&comma; इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। <br><br>मृतक की पहचान बुलेटन यादव &lpar;उम्र लगभग 70 वर्ष&rpar;&comma; निवासी टेढ़ीघाट&comma; थाना खाजेकला&comma; जिला पटना के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद के दौरान लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल किए जाने की बात सामने आई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

आचार्य शिवपूजन सहाय की जयंती पर राजकीय समारोह, जिलाधिकारी ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

सड़क हादसे के बाद भी चांदनी ने नहीं छोड़ा परीक्षा का साथ, जज़्बे के आगे मुश्किलें हुईं आसान

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा