स्वतंत्रता दिवस पर ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> मारवाड़ी सेवा समिति&comma; पटना सिटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मुरारका कंपाउंड के बाहर &OpenCurlyDoubleQuote;एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश को आजाद कराने में बिहार के वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आध्यात्मिक सत्संग समिति&comma; पटना के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेश जालान थे। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ&period; त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा&comma; समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी&comma; पूर्व उप महापौर संतोष मेहता&comma; आरक्षी उपाधीक्षक पटना सिटी-2 डॉ&period; गौरव कुमार&comma; समाजसेवी राजू सुल्तानिया एवं युवा समाजसेवी बलराम चौधरी भी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में भामाशाह पुत्र सम्मान से सम्मानित रमेश चंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने राजस्थानी साफा व दूसाला पहनाकर सम्मानित किया। स्थानीय कलाकार आशीष जॉनी ग्रुप ने रंगारंग देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया&comma; साथ ही जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कृष्ण लीला की प्रस्तुति दी गई। बाल कलाकार अंकित ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक कर दिया। मंच संचालन हास्य-व्यंग्य कलाकार व पत्रकार देवेंद्र सिंह लड्डू ने किया। इस मौके पर राजकुमार गोयनका&comma; प्रफुल पांडे&comma; सुभाष पोद्दार&comma; अशोक बंका&comma; पप्पू कमलिया&comma; नितेश मोदी&comma; राजेश देवड़ा&comma; शिव प्रसाद मोदी&comma; सुजीत कसेरा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह से पूर्व प्रातः समिति अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने झंडा तोलन किया। इस अवसर पर पाटलिपुत्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश कमलिया&comma; गणेश शर्मा एवं आदर्श अग्रवाल भी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री