प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong> शिक्षा विभाग की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने हेतु आज जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा संवाद कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त संजय कुमार&comma; जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे। शिक्षा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग की लोक कल्याणकारी योजनाओं विस्तृत जानकारी दी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीण एवं अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने&comma; शिक्षा विभाग की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा संवाद का मुख्य उद्देश्य बच्चों व अभिभावकों को शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी देना है। यहां बता दें कि जिले के सभी माध्यमिक&sol;उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम निर्धारित है। इसको लेकर सभी माध्यमिक&sol;उच्च माध्यमिक विद्यालयों को आच्छादित करने के उद्देश्य से विद्यालयवार एवं पालीवार टीम का गठन कर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिक्षा संवाद में शिक्षा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं यथा&comma; मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना&comma; मुख्यमंत्री बालक साईकिल योजना&comma; मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यकम योजना&comma; मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना तथा बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना&comma; मुख्यमंत्री प्रोत्साहन&sol;छात्रवृत्ति योजना&comma; प्री-मैट्रिक छात्रवृति योजना&comma; पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना&comma; बिहार स्टूडेंट केडिट कार्ड योजना की जानकारी दी जा रही है। शिक्षा विभाग की उक्त योजनाओं के साथ ही शिक्षा संवाद कार्यक्रम में अन्य विभागों की महत्वपूर्ण योजनाएँ यथा-श्रम संसाधन विभाग&comma; स्वास्थ्य विभाग&comma; उद्योग विभाग आदि की फ्लैगशीप योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित