सेकंड चांस प्रोग्राम के तहत यारपुर, पटना में शिक्षा जागरूकता एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित सेकंड चांस प्रोग्राम के अंतर्गत आज यारपुर बस्ती के अंबेडकर भवन&comma; पटना में एक विशेष शिक्षा जागरूकता एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल छोड़ चुके बच्चों&comma; किशोरियों और युवाओं को दोबारा पढ़ाई से जोड़ना और 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए प्रेरित करना था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में इस वर्ष 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इन पूर्व विद्यार्थियों ने अपनी प्रेरक शैक्षिक यात्रा साझा की और अन्य बच्चों एवं किशोरियों को शिक्षा की ओर लौटने और नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही&comma; नए सत्र के नामांकन की प्रक्रिया और आगे की पढ़ाई के अवसरों पर जानकारी दी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर वार्ड के विकास मित्र श्रीमती किरण कुमारी एवं वार्ड प्रतिनिधि श्री वर्मा कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों और युवाओं को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया&comma; जिससे यह स्पष्ट हुआ कि स्थानीय समुदाय में शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रथम संस्था के राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय&comma; दिनेश कुमार&comma; शिल्पा कुमारी&comma; अमन कुमार&comma; मो० नेहाल आलम&comma; राहुल कुमार&comma; सूरज कुमार&comma; पवन कुमार मिश्रा एवं एलेन मैथ्यू की अहम भूमिका रही।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

डीएम पटना ने 8 अपीलीय मामलों की सुनवाई कर किया निपटारा, अधिकारियों को दिए निर्देश

जहानाबाद पुलिस केंद्र में परेड का आयोजन, अनुशासन बनाए रखने का दिया गया संदेश

दानापुर SDPO-02 कार्यालय का निरीक्षण, नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश