बख्तियारपुर में गार्ड को बंधक बनाकर ई-रिक्शा व चार्जर लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बख्तियारपुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंपापुर स्थित अशोक कुमार सिंह के सतगुरू गैरेज में गार्ड के साथ मारपीट कर लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है&comma; जबकि अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; दिनांक 11 फरवरी 2026 को गैरेज में तैनात गार्ड उमेश सिंह यादव को अपराधियों ने मारपीट कर रस्सी से बांध दिया और एक ई-रिक्शा तथा 17 चार्जर लूटकर फरार हो गए। घटना के संबंध में वादी उमेश सिंह यादव&comma; पिता स्व० रामजी सिंह&comma; निवासी-चंपापुर&comma; थाना-बख्तियारपुर द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़-2 आयुष श्रीवास्तव ने टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 फरवरी 2026 को बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने से लूटा गया ई-रिक्शा बरामद कर लिया। हालांकि&comma; बरामद वाहन से चार बैटरियां गायब पाई गईं। मानवीय आसूचना एवं वैज्ञानिक अनुसंधान से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कांड का सफल उद्भेदन करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त रौशन कुमार की संलिप्तता पाई। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अन्य तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीएम ने, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

मिला अनुकम्पा नियुक्ति पत्र, डीएम ने दी बधाई और निष्ठा से काम करने की अपील

ई-चालान सेल का सघन निरीक्षण, पारदर्शिता और त्वरित सेवा पर जोर