गौरीचक में वाहन जाँच के दौरान पुलिस को देख भाग रहा बाइक सवार गिरकर हुआ जख्मी!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर वाहन जांच कर रही राजधानी पटना के गौरीचक थाना पुलिस पर सरेआम बीच सड़क पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने गौरीचक थाना पुलिस को पुलिस वाहन से खींचकर लात घुसा और लाठी-डंडों से बुरी तरह दिनदहाड़े बीच सड़क पर पिटाई करते रहे। इस दौरान बदमाशों ने होमगार्ड जवान को लात घुसा से मार कर मुंह फोड़ डाला और उनका राइफल भी छीनने का असफल प्रयास किया बदमाशों से पिटाई खाते देख पुलिसकर्मियों को वहां से गुजर रहे आम लोगों ने भी बचाने की जहमत नहीं उठाई और लोग तमाशबीन बने रहे । यह शर्मनाक घटना पटना के गौरीचक थाना पुलिस के साथ अजीम चक गांव के पास पटना गया मुख्य मार्ग पर 2 जनवरी को घटी है। इस मारपीट और पुलिस पर जानलेवा हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 2 जनवरी की दोपहर की बताई जा रही है। हैरानी वाली बात है की राइफल और और कार्बाइन लिए पुलिस वाले चंद बदमाशों के हाथों बुरी तरह पीटते रहे लेकिन कोई पुलिसकर्मी हवाई फायरिंग तक नहीं कर पाया। इस मामले में गौरीचक थाना में चार नामजद समेत अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरीचक थाना अध्यक्ष लालमणि दुबे ने बताया है कि इस मामले में गौरीचक थाना में चार नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ पीएसआई बमबम कुमार के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस पर हमला करने वालों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। वही चार दिनों बाद भी पुलिसकर्मियों की पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होने से गौरीचक थाना पुलिस के कर्मियों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस कर्मियों का मानना है कि गौरीचक थाना अध्यक्ष इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। जिसके कारण पुलिस कर्मियों की इज्जत मान सम्मान भी चली गई है और अब गश्त करने में उन लोगों को शर्म महसूस होती है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

पत्रकार कुंदन कुमार की गिरफ्तारी पर RJD ने उठाए सवाल, पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग

ज्वेलर्स की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग