दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान घायल युवक कोमा में पहुंचा, लोगों में आक्रोश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>धनबाद&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong>&colon; कतरास गुहीबांध के पास बीते मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल पवन कुमार केशरी के कोमा में चले जाने के बाद परिजन समेत पंजाबी मोहल्ला के दर्जनों लोगों ने कतरास थाना पहुंच पुलिस से अविलंब आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कोमा में गए पवन केशरी के इलाज का खर्चा आरोपियों से देने की मांग भी थानेदार के समक्ष रखा। जल्द न्याय नहीं मिलने पर थाना चौक के समक्ष सड़क जाम कर धरना पर बैठ जाएगें। थानेदार रंधीर सिंह के आश्वासन के बाद परिजन समेत पहुंचे लोग वापस अपने घर चले गए। बता दें कि कतरास के भगत सिंह चौक के पास बाइक सवार व ओमनी सवार के आपस में सट जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच गुहीबांध में मारपीट हो गयी थी। इस दौरान पवन गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज धनबाद के जलान हॉस्पिटल में चल रहा था। युवक के कोमा में चले जाने के बाद उसे कोलकाता रेफर कर दिया गया है&comma; जहां उसका इलाज चल रहा है। लेकिन स्थिति ठीक नहीं बतायी जाती है। पुलिस ने घायल युवक के भाई के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है&period;<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया

चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान