सड़क पर जलजमाव से ग्रामीणों का राह चलना मुश्किल, आक्रोश

&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> जनपद के नवसृजित आदर्श नगर पंचायत स्थित साई के तकिया से मछली बाजार जाने वाले मार्ग पर नाली के पानी का निकास बन्द होने के कारण वारिश के तीसरे दिन भी जल &&num;8211&semi; जमाव से सड़क पर भरा पानी कोरोना संक्रमण के साथ साथ मलेरिया फैलने का पूरा खतरा बना हुआ है। ग्रामीण पानी से होकर गुजरने पर मजबूर है। काफी समय से शिकायत लिखित रूप से उच्च अधिकारियों से की गई किन्तु दो साल से समस्या का निदान न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। किसान फोर्स के नेता अखिलेश सिंह ने बताया कि सड़क पर जल जमाव के कारण रास्ता बदल के जाना पड़ता है। अधिकांश लोग गन्दे पानी में गिरकर दुर्घटना के शिकार भी हो रहे है। इसी के चलते जगह-जगह गड्ढे भी बन गए है। सड़क पर जलजमाव के निकासी न होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ : बदमाश हुआ घायल, चल रहा इलाज

गंगागंज के मिनी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशाल योग शिविर का आयोजन

बाइक नही मिलने पर प्रीति की हुई हत्या,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज