डिवाइडर में जहां तहां बनाया गया अवैध कट के चलते लग रहा फुलवारी शरीफ में नेशनल हाईवे पर जाम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>राजधानी पटना को पश्चिमी इलाकों से जोड़ने और आने जाने वाली प्रमुख मार्ग फुलवारी शरीफ पटना खगौल मार्ग जिसे नेशनल हाईवे 98 &lpar; अब 139&rpar; के नाम से जाना जाता है&period; इस मार्ग पर अनीसाबाद और फुलवारी शरीफ के बीच डिवाइडर में अवैध तरीके से दर्जनों जगह बनाया गया &&num;8220&semi;कट&&num;8221&semi; जिससे लोग इस पार से उसे पार आवा जाही करते हैं&period; इस मार्ग पर लगने वाले भीषण जाम का सबसे बड़ा कारण यही अवैध कट हैं&period; फुलवारी शरीफ शहर में जाम अब नासूर बन चुका है&period; सुबह से देर रात तक फुलवारी शरीफ से गुजरने वाले लोगों को जाम में रोजाना जूझने की आदत सी हो गई है&period;जाम के चलते कई लोगों की मौत रास्ते में एंबुलेंस में फंसकर हो चुकी है&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दे कि ईस मार्ग पर बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल पटना एम्स &comma;इमारत शरिया का प्रधान कार्यालय इमारत द्वारा संचालित मौलाना सज्जाद मेमोरियल हॉस्पिटल&comma; पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल&comma; महावीर कैंसर संस्थान पटना डेयरी प्रोजेक्ट के अलावा कई निजी अस्पताल भी अवस्थित है &comma;बावजूद इस मार्ग पर सड़क में जाम में रहते हुए वाहनों को आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है&period; शहीद भगत सिंह चौक के पास पुलिस चेक पोस्ट बनाया हुआ है&period; यहां हर पल कई पुलिस जवान और ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहते हैं&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उनकी सारी मशक्कत तब हवा हो जाती है जब इस मार्ग पर बने अवैध कट के पास जाम लग जाता है&period; मिनहाज नगर टमटम पड़ाव &comma;इमारत श&comma; संगत पर&comma; प्रखंड कार्यालय&comma; भट्टी मोड़&comma; महावीर कैंसर संस्थान&comma; हारून नगर पेट्रोल पंप के सामने &comma;साकेत बिहार&comma; पुलिस कॉलोनी वाल्मी चक के पास दर्जनों अवैध रूप से कट बना हुआ है&period; डिवाइडर के इस अवैध कट के चलते लोग इस पार से उसे पार आने की हड़बड़ी में जाम लगा देते हैं&period; कहीं-कहीं यह कट इतना बड़ा है कि चार पहिया वाहन भी इस पार से उस पार होने लगता है जो सैकड़ो वाहनों को दोनों तरफ ब्रेक लगाने को मजबूर कर देता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुरुवार को हारून नगर मोड़ के पास करीब डेढ़ घंटे तक अवैध तरीके से इस पार से उस पार आने जाने वाले वाहनों की हड़बड़ी और जल्दबाजी में भयंकर जाम लग गया&period; इस मोड़ पर जाम से निजात के लिए निजी रूप से कॉलोनी वालों के तरफ से रखे हुए दो लोगों के बावजूद एक ट्रैफिक जवान रहता है उसके बावजूद जाम लग गया&period; स्थानीय लोगों की माने तो पहले हम पहले हम की आपाधापी में भीषण जाम लग गया&period; एक लाइन में जाम लगने पर ऑटो बाइक दूसरी लेन से रॉन्ग साइड से आने जाने लगे&comma; जिसके चलते पूरा सड़क जाम से कराह उठा&period; अनीसाबाद से लेकर फुलवारी शरीफ शहीद भगत सिंह चौक&comma; एम्स रोड में एम्स गोलंबर खगौल रोड में बीएमपी 16 तक करीब 8 किलोमीटर के दायरे में हजारों वाहन फंसा रहा&period; इस जाम के चलते लोग गलियों और भीतरी सड़क से आवाजाही करने लगे जिसके चलते वहां भी जाम लग गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित