बाल कैदियों तक ऐसे पहुंचता है नशे का सामान

रांची(न्यूज़ क्राइम24): बाल कैदियों तक नशे का सामान पहुंचाने वाला ए‍क युवक शनिवार को पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार युवक शनिवार की दोपहर रांची के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह के बाहर घूम रहा था। उसकी हरकतों पर वहां तैनात सैप जवानों को शक हुआ। जवान उस पर नजर रख रहे थे। इसी बीच वह स्‍कूटी से बाल सुधार गृ‍ह के पीछे गया। बैग में नशे का सामान डालकर दीवार के अंदर फेंक ही रहा था, उसी दौरान जवानों ने उसे धर दबोचा। मौके से एक युवक भाग निकला।

तलाशी के दौरान युवक की स्कूटी से गांजा, नशीला टेबलेट, गुटखा मोबाइल समेत कई आपत्तिजनक चीजें मिली। सूचना सदर थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। पूछताछ में उसने अपना नाम साहिल सिंह बताया। वह खेलगांव के पास रहता है। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि उसे नशे की खेप पहुंचाने की जिम्मेवारी मिली थी। वह छोटे-छोटे पैक बनाकर दीवार के अंदर फेंकता था। जिसे पैकेट लेना रहता था वह पहले से वहां खड़ा रहता था।

Advertisements

पुलिस उससे पूछताछ कर अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार बाल कैदियों तक नशे के सामान की सप्‍लाई कौन कराता है। कैसे बाल कैदी इनके संपर्क में आए। कैसे नशे का सामान का ऑर्डर दिया जाता है और पैसे का भुगतान कैसे किया जाता है।यहां याद दिला दें कि इससे पहले भी यहां शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद छापेमारी में कई आपत्तिजनक सामान मिला था। इस बाल सुधार गृह में 105 से अधिक बाल कैदी बंद हैं। बाल सुधार गृह प्रशासन भी जांच में जुटा है कि आखिरी किस बाल कैदी ने नशे की खेप को मंगवाया था। नशे का सामान अंदर फेंकने की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साफ तौर पर नशे का सामान फेंकते दिख रहा है।न्यूज़ साभार

Related posts

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई गई 357 जयंती मनाई गई

BIG BREAKING : चंपई सोरेन बने झारखंड के मुख्यमंत्री