डीआरएम ने किया बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण

<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> आदर्श ए श्रेणी के बिल्थरारोड का बुधवार को वीके पंजियार डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी ने औचक निरीक्षण किया। साफ-सफाई एवं डीआरएम पीके पंजियार ने निर्माण कार्य व यात्री सुविधा के बाबत भी पूछताछ की। आधे घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान अफरा-तफरी मची रही। बुधवार की दोपहर 02&period;00 बजे के करीब डीआरएम औचक निरीक्षण करने विशेष यान से बिल्थरारोड पहुंचे&period; साथ ही दोहरीकरण सह विद्युतीकरण परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर पूछताछ किया। इसके साथ ही उन्होंने बिल्थरारोड पर परिचालनिक व्यवस्थाओं&comma; स्टेशन पर कोविड-19 के नियमों के अनुपालन&comma; स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं के बाबत जानकारी हासिल की।उक्त दौर के दौरान रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य देवेन्द्र कुमार गुप्त ने पूर्व मांग पत्रों 25 बिंदुओं का सौपा।उन्होंने मानक के अनुरूप यात्री सुविधा बढ़ाने का आश्वासन दिया&period;<&sol;p>&NewLine;<p>दडीआरएम ने अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वाराणसी -भटनी रेल खण्ड के दोहरीकरण के निमित्त स्टेशन भवन सुधार &comma; यार्ड रिमॉडलिंग&comma;विकास कार्यों के ले ऑउट एवं प्लेटफार्मों में वृद्धी आदि परियोजनाओं का सुक्ष्म निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यो के क्रियान्वयन में अपनाई जाने वाली कार्य प्रणाली की समीक्षा की । मण्डल रेल प्रबंधक श्री विजय कुमार पंजियार के साथ अपर मण्डल रेल प्रबंधक इंफ्रास्ट्रक्चर श्री प्रवीण कुमार&comma; वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा&comma; वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय श्री अतुल त्रिपाठी&comma;वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर श्री सत्येंद्र यादव&comma;वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री त्रयंबक तिवारी&comma;मंडल सुरक्षा कमांडेंट डाo अभिषेक&comma;दिलीप कुमार सीनियर सेक्शन इंजीनियर&comma; सरनाम सिंह मुख्य वाणिज्य अधीक्षक&comma; स्टेशन अधीक्षक दिनेश मौर्या वाणिज्य अधीक्षक विनोद यादव चौकी प्रभारी वीरेंद्र प्रताप&comma; सीएचआई ज्ञानचन्द पटेल निरीक्षण में शामिल थे। मंडल रेल प्रबंधक ने यह निरीक्षण यात्री सुविधाओं के विकास&comma; भटनी-औड़िहार दोहरीकरण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्यों की प्रगति देखने के उद्देश्य से किया गया । इस दौरान मऊ -भटनी रेल खण्ड के विभिन्न स्टेशनों पर दोहरीकरण एवं यात्री सुविधा विकास कार्यों के सन्दर्भ में वर्क प्लान की समीक्षा की गई और सम्भावित परिवर्तनों के लिए संबंधित को दिशा निर्देश दिया गया ।देवेन्द्र कुमार गुप्त सदस्य रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति व नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता&comma; मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता&comma;पंकज मोदी&comma; उपेन्द्र उर्फ मिंटू गुप्ता&comma;सभासद सुधीर मौर्य इत्यादि लोगों मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय