पति व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज!

&NewLine;<p><strong>मनेर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> पहले तो लड़का लड़की ने प्रेम के परवान को सातवें आसमान पर ले गए। और फिर आज से तकरीबन सवा चार साल पहले अंतरजातीय विवाह रचा अपने गांव में इतिहास कायम किया। लड़की अपने माँ बाप को छोड़कर ससुराल आयी। दोनों का प्रेम पताका एक माह भी स्वच्छंद रूप से फहरा नहीं पाया। लड़का अपने माँ बाप के साथ होकर लड़की को प्रताड़ित करने लगता है और दहेज में दो लाख रुपए तथा एक बुलेट गाड़ी की डिमांड शुरू कर देता है। लड़की चार साल से ससुराल पक्ष का पीड़ा सहते सहते आजिज़ हो गई और अंत में अपने ही प्रेमी पिया के खिलाफ मोर्चा खोल दी। उसने मनेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें अपने पति&comma; सास और ससुर को नामज़द किया।मनेर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मनेर थाना कांड संख्या 415&sol;2021 विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए ए एस आई जेड खान को अनुसंधान की जिम्मेवारी सौंपी है। अनुसंधान जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

संपतचक में ग्रामीण खेत मजदूर सभा का अनशन, भूमिहीनों को जमीन देने की मांग