दहेज के लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी, परिजन इंसाफ की लगा रहे हैं गुहार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">कटिहार&lpar;मुकेश सिंह&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> कोढ़ा थाना क्षेत्र के शिशिया गांव में हुए घटना के बारे में मृतिका 18 वर्षीय उषा कुमारी बड़ी बहन पल्लवी कुमारी ने बताया कि 26 फरवरी 2023 में उनकी बहन की शादी छोटू कुमार सिंह के साथ किया गया था। उन्होंने बताया कि उनकी बहन का छोटू के साथ प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था जिसकी जानकारी होने पर उनके परिजन और छोटू के परिजन की रजामंदी के बाद यह शादी हुई शादी में सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी करके को दिया गया लेकिन लड़के की मां और बाप को और दहेज चाहिए था इसे लेकर लगातार उनकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>15 दिन पूर्व उनकी बहन के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसकी जानकारी मिलते ही वह लोग घटनास्थल पहुंचकर अपनी बहन को घर लेकर चले आए जहां 5 दिन इलाज में रहने के बाद उनके पति फिर से उसे लेने के लिए उनके घर पहुंचे और काफी मिन्नत करने के बाद बहन को उसके घर जाने दिया गया। बहन के घर जाने के 5 दिन बाद बुधवार की रात 10&colon;00 बजे उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बहन की मौत हो गई सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया सभी परिजन घटनास्थल पहुंचे जहां उनके वाहन के शव को सड़क पर ससुराल पक्ष के लोगों ने रखा हुआ था जहां उसकी बहन की निर्मम हत्या ससुराल पक्ष के लोगों ने कर दिया था <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बहन के शरीर पर कई जगह चोट के निशान और आख को भी फोड़ दिया गया था। बड़ी बहन ने कहा जिस तरह उसकी बहन की मौत हुई ऐसी मौत किसी और को ना हो। वही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और इस घटना के दोषी पति सास ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले में परिजन पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

फुलवारी प्रखंड मुख्यालय पर अनशन शुरू, मांगों को लेकर कल भी जारी रहेगा सत्याग्रह

महावीर कैंसर संस्थान में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान, मरीजों और कर्मियों ने लिया संकल्प

जानीपुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा