चक-बैरिया में नवनिर्मित सूर्य मंदिर पर गुंबद स्थापना, गांव में निकली धार्मिक शोभायात्रा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> चक-बैरिया गांव में नवनिर्मित सूर्य मंदिर पर गुंबद स्थापना को लेकर 1 फरवरी 2026&comma; रविवार को विधि-विधान के साथ क्षेत्र भ्रमण और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया&period; गुंबद को पालकी में रखकर गांव के प्रमुख मंदिरों में भ्रमण कराया गया&comma; जहां पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई&period; इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों ने बताया कि चक-बैरिया से गंगा नदी लगभग 10 किलोमीटर और पुनपुन नदी करीब 8 किलोमीटर दूर होने के कारण छठ पूजा और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में ग्रामीणों को पहले काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था&period; इसी समस्या को देखते हुए गांव के बीचों-बीच सूर्य मंदिर और तालाब का निर्माण कराया गया&comma; जिससे अब पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों में सुविधा मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि करीब 32 कट्ठे क्षेत्र में निर्मित तालाबों के बीच स्थित यह सूर्य मंदिर गांव की धार्मिक पहचान बनकर उभर रहा है&period; गांव निवासी और पूर्व आरपीएफ कर्मी तारकेश्वर सिंह की निजी पहल से मंदिर और विशाल तालाब का निर्माण महज छह माह में पूरा हुआ&period; उन्होंने अपनी भूमि दान कर निर्माण का संपूर्ण खर्च स्वयं वहन किया। इस अवसर पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले ग्रामीणों में सुनील कुमार सिंह&comma; अजय सिंह&comma; त्रिभुवन सिंह&comma; गोपाल सिंह&comma; शिवाजी सिंह&comma; शिवनाथ सिंह&comma; नवल सिंह&comma; रविंद्र सिंह और राम इकबाल सिंह शामिल रहे&period; तारकेश्वर सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य गांव की सनातन परंपरा और लोक आस्था को जीवित रखना है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

कोचिंग छात्रा मौत मामला : दरिंदगी के बाद छत से फेंक कर हत्या का आरोप