104 पर करें स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सवाल एवं शिकायत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूर्णिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं लोगों तक इसकी आसान पहुँच सुनिश्चित करने के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है&period; साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी को सुदृढ़ करने की दिशा में भी गंभीर है&period; इसको लेकर सरकार ने 104 टोल फ्री नंबर की शुरुआत की है&period; जिसका मुख्य उद्देश्य चिकित्सकीय सेवा को सुदृढ़ करने&comma; उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने&comma; अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाने एवं समय के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करना है&period; यदि आपको सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक&comma; दवा&comma; स्वास्थ्य सुविधा आदि से जुड़ी किसी भी तरह के सवाल का उत्तर जानना हो तो आप 104 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते हैं&period; साथ ही इनसे जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत एवं सुझाव के लिए 104 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं&period; शिकायत दर्ज करने के बाद शिकायतकर्ता को एक यूनिक आईडी नंबर प्रदान किया जाता है&period; जिसकी सहायता से वह बाद में अपने शिकायत की स्थिति जान सकते हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>104 के तहत प्रदान की जाने वाली प्रमुख सेवाएं &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>• विशेषज्ञ चिकित्सक के द्वारा सामान्य रोगों की जानकारी<br &sol;>• कोरोना संबंधित जानकारी<br &sol;>• आयुष्मान भारत से संबंधित जानकारी<br &sol;>• चिकित्सकीय सेवा संबंधित सलाह&comma; सुझाव एवं शिकायत<br &sol;>• मनोरोग संबंधित चिकित्सकीय परामर्श<br &sol;>• मातृ एवं शिशु मृत्यु की जानकारी देना<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मातृ एवं शिशु मृत्यु की भी कर सकते हैं रिपोर्टिंग &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं&period; साथ ही मातृ एवं शिशु मृत्यु की सही रिपोर्टिंग पर भी विशेष बल दिया जा रहा है&period; इसको लेकर सरकार गंभीरता पूर्वक कार्य भी कर रही है&period; इसको लेकर सरकार ने पहल करते हुए आम जनों से 104 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर मातृ एवं शिशु मृत्यु की जानकारी देने की अपील भी कर रही है&period; मातृ मृत्यु की समय अवधि गर्भावस्था से लेकर प्रसव के बाद 42 दिनों तक रखी गयी है&period; अगर किसी भी व्यक्ति को इसके संबंध में जानकारी मिलती है तब वह 104 पर कॉल कर इसकी जानकारी दे सकते हैं&period; मातृ मृत्यु की जानकारी देने वाले को सरकार की तरफ से 1000 रूपये की प्रोत्साहान राशि देने का भी प्रावधान किया गया है&period; यह राशि मातृ मृत्यु के सत्यापन के बाद ही प्रदान की जाती है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>प्रत्येक व्यक्ति को उठाना चाहिए लाभ &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ&period; एस&period; के&period; वर्मा ने कहा कि 104 टोल फ्री नंबर का लाभ सभी को उठाना चाहिए&period; इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी से लेकर शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गयी है&period; वहीं मातृ एवं शिशु मृत्यु की रिपोटिंग को बढ़ाने के लिए भी 104 टोल फ्री नंबर को प्रचारित करने की जरूरत है&period; मातृ एवं शिशु मृत्यु की सही जानकारी इससे जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में सहयोग करता है&period; इसलिए आम जनों से अपील है कि वह 104 टोल फ्री नंबर का उपयोग जरुर करें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च