फारबिसगंज में पीएम मोदी के आगमन को लेकर डीएम-एसपी ने हवाईफील्ड का किया निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> प्रधानमंत्री के प्रस्तावित चुनावी दौरे को लेकर मंगलवार को जिला पदाधिकारी अररिया अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अररिया अंजनी कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल फारबिसगंज हवाईफील्ड अररिया का निरीक्षण किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था&comma; बैरिकेडिंग&comma; हेलीपैड&comma; यातायात नियंत्रण&comma; एंट्री पॉइंट&comma; एग्जिट प्वाइंट सहित आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं अपनी निगरानी में सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। साथ ही सभी प्रवेश एवं निकासी द्वारों पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला पदाधिकारी द्वारा इसके अलावा आपातकालीन व्यवस्था के तहत चिकित्सा&comma; अग्निशमन सहित अन्य प्रशासनिक तैयारियों को लेकर भी संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के पदाधिकारी&comma; पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ