शेखपुरा में भूमि सर्वे की प्रगति जांचने डुमरी ग्राम पहुंचे डीएम, पारदर्शिता और समय सीमा पर दिया जोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; उमेश कुमार &colon; <&sol;strong>जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने गुरुवार को बरबीघा प्रखंड के पिंजरी पंचायत स्थित डुमरी ग्राम का दौरा कर विशेष सर्वेक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाता&comma; खसरा और जमीन की नापी के कार्यों की प्रगति और सटीकता की जांच की। फील्ड में तैनात कर्मियों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वे का काम पूरी पारदर्शिता और सही तरीके से पूरा हो। साथ ही सख्त हिदायत दी कि प्रक्रिया के दौरान आम जनता को अनावश्यक परेशान न किया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने सर्वे कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान भूमि विवादों को कम करने और सरकारी रिकॉर्ड को पारदर्शी तरीके से अपडेट करने के लिए जरूरी है। इससे काम में तेजी आएगी और प्रशासन पर जनता का भरोसा मजबूत होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के समय अपर समाहर्ता&comma; अनुमंडल पदाधिकारी&comma; भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन