डीएम इनायत खान ने जोकीहाट प्रखंड का किए भ्रमण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>श्रीमति इनायत खान&comma; भा०प्र०से०&comma; जिलाधिकारी&comma; अररिया द्वारा शनिवार को जोकीहाट प्रखंड का भ्रमण किया गया। इस क्रम में जोकीहाट प्रखंड के ढभरा एवं चकई पंचायत में जीविका दीदियों के साथ बैठक कर जूट से निर्माण होने वाले विभिन्न प्रकार के सामग्रियों पर चर्चा एवं जानकारी प्राप्त की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित जीविका दीदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं बेहतर निर्माण योजना के लिए आवश्यक सुझाव प्राप्त किए। जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा जीविका दीदियों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। मौके पर उपस्थित डीपीएम जीविका एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को उचित मूल्य पर बाजार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीपीएम जीविका को बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।साथ ही साथ इसे बढ़ावा देने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को कई जरूरी निर्देश दिया गया है। ताकि जूट से बने सामग्रियों को बेहतर बाजार उपलब्ध होने से उचित मूल्य सुलभ हो सके। इसके पूर्व जीविका दीदी द्वारा जिलाधिकारी महोदया का दीप प्रज्वलित कर आरती से स्वागत तथा जुट से हस्त निर्मित गुलदस्ते से सम्मानित किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता&comma; गोपनीय प्रभारी&comma; जिला पंचायत राज पदाधिकारी&comma; जिला उद्योग महाप्रबंधक&comma; जीविका डीपीएम एवं संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना