जनता दर्शन में डीएम ने बांटे आयुष्मान कार्ड, बीमारी से जूझ रहे लोगों को मिली इलाज की उम्मीद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>रानीगंज&comma; अवनीत कुमार शर्मा<&sol;strong> &colon; जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी ने गंभीर बीमारियों और दिव्यांगता से जूझ रहे 03 पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और राहत दिखाई दी। उन्होंने सरकार की इस योजना को जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा सहारा बताया।ग्राम माटखेड़ा निवासी आसिक अली पुत्र हबीब अहमद&comma; जो लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं&comma; को आयुष्मान कार्ड मिलने से उपचार के खर्च को लेकर बड़ी राहत मिली। इसी तरह ज्वालानगर&comma; सदर निवासी प्रभा कुमारी पत्नी धर्मपाल&comma; जो कैंसर से पीड़ित हैं&comma; तथा हघेर रहमत खां&comma; सदर निवासी जराफशा पत्नी इरफान मियां&comma; जो दिव्यांग हैं&comma; को भी आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लाभार्थियों ने बताया कि गंभीर बीमारी के इलाज का खर्च उनके परिवार के लिए चिंता का विषय था। आयुष्मान कार्ड मिलने से अब उन्हें उपचार के लिए आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला है। उन्होंने इस सहायता के लिए जिलाधिकारी एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और पात्र लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनता दर्शन में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें&comma; ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

गाड़ियों पर फर्जी सरकारी पट्टियां-नंबर प्लेट और हूटर लगाकर रौब जमाने का आरोप, पुलिस ने दो कारें कब्जे में लीं

गुरु कृपा ऑटोमोबाइल का ताला काटकर लाखों रुपये के स्पेयर पार्ट्स चोरी!

शादी से पहले 20 लाख की गाड़ी की मांग का आरोप, युवती ने की आत्महत्या!