प्रेमालोक मिशन स्कूल में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया, बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोलियां

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के संपतचक स्थित प्रेमालोक मिशन स्कूल में शनिवार को दीपावली पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया&period; इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया&comma; जिसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोलियां बनाकर अपनी कला और सृजनशीलता का प्रदर्शन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दीपों और रंगों से पूरे विद्यालय परिसर को सजाया&period; प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया और दीपावली के पारंपरिक संदेश—अंधकार पर प्रकाश की विजय—को अपनी रंगोलियों के माध्यम से व्यक्त किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्यालय के निदेशक गुरुदेव श्री प्रेम ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ाते हैं&period; शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया&period; पूरे विद्यालय में दीपावली पर्व का उल्लास और आनंद छाया रहा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार