जिला आपूर्ति चयन समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय वेश्म में आहूत की गई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिला पदाधिकारी अररिया श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला आपूर्ति चयन समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय वेश्म में आहूत की गई। अनुसूचित जाति&comma; जनजाति वर्ग के जन वितरण प्रणाली की रिक्तियों पर चयन के लिए प्राप्त आवेदनों एवं दस्तावेजों की चयन समिति के सदस्यों द्वारा गहन समीक्षा की गई। समीक्षोपरांत अनुसूचित जाति जनजाति के 16 रिक्तियों में दो पुराना रिक्ति को चयनित हेतु वरीयता सूची के आधार पर संपुष्टि किया गया। साथ ही साथ सात अनुकंपा मामले पर विचरण किया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि चयनित आवेदकों को अनुज्ञप्ति प्रदान करते हुए राशन कार्ड एवं ई पौस यंत्र से संबद्धता कर आवंटन दिलाने की अग्रेत्तर करवाई अभिलंब करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर समाहर्ता&comma; अनुमंडल पदाधिकारी अररिया फारबिसगंज&comma; जिला आपूर्ति पदाधिकारी&comma; प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा एवं चयन समिति के सदस्यगण मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

फुलवारी में विक्रम विधायक सिद्धार्थ शर्मा का पूर्व वाहन चालक की गोली मारकर हत्या!