जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने लिया कोरोना का टीका

<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> सदर अस्पताल स्थित कोरोना टीकाकरण केंद्र पर सोमवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कोरोना के दूसरे डोज का टीका लगाया। सिविल सर्जन डॉ&period; विनय कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 28 दिन पूर्व उन्होंने प्रथम डोज लिया था। उसके बाद सोमवार को द्वितीय डोज दिया गया है। वहीं डीएम ने कोरोना का टीका लेकर लोगों को संदेश दिया कि यह बिल्कुल सुरक्षित और प्रभावी है। लोग किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। सरकार के निर्देशानुसार टीकाकरण केंद्र पर अपना एवं अपने परिवार का टीका अवश्य करवाएं। लोगों की सुविधा को लेकर टीकाकरण केंद्र पर चिकित्सकों की एक टीम को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। टीका लेने वाले सभी लोगों को आधा घंटा उनकी देखरेख में रखा जा रहा है। अब तक हुए टीकाकरण को लेकर कहीं से भी कोई शिकायत नहीं मिली है। जिलाधिकारी के द्वारा टीका लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें इसका प्रमाण पत्र भी दिया। मौके पर विभाग के कई वरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना में 4 सितंबर को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

हर्ष फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल मचा हड़कंप, मामला दर्ज

हाई-वोल्टेज ड्रामा : दोस्तों से कहासुनी के बाद नशे में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक