डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma;  à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon; <&sol;strong>आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को  संविधान के निर्माता और भारत रत्न डॉ&period; भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालें <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> उन्होंने कहा कि समाज सुधार में बाबा साहेब ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव को जड़ से मिटाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। बाबा साहेब का स्पष्ट मानना था कि शिक्षा ही वह माध्यम है&comma; जिससे समाज में अमूल-चूल परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने हर नागरिक को मताधिकार की शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। उनके द्वारा विद्वत्ता का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने बैरिस्टर और लॉ की उच्च डिग्रियां प्राप्त की थीं और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंथन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन शेखपुरा के तमाम वरीय अधिकारियों ने बारी-बारी से बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की। माल्यार्पण करने वालों में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल रहे जिनमें अपर समाहर्ता&comma; उप विकास आयुक्त&comma; अपर समाहर्ता &lpar;जांच&rpar;&comma; परिवहन एवं गोपनीय जिला परिवहन पदाधिकारी&comma; वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी&comma; शिक्षा एवं पुलिस जिला शिक्षा पदाधिकारी&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी &lpar;मुख्यालय&rpar;इस अवसर पर जिले के अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भी बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने और जिले के विकास में उनके सिद्धांतों को लागू करने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मिशन ‘सफर’ के तहत छात्रों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की