किराये के मकान को लेकर विवाद, फोटो जर्नलिस्ट के परिवार से मारपीट का आरोप

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना में वर्षों से पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट संजय कुमार के परिवार के साथ कथित रूप से मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है&period; पीड़ित पक्ष ने मकान मालिक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए फुलवारी शरीफ थाना में आवेदन दिया है&period; वहीं पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है&period;<br>जानकारी के अनुसार फोटो जर्नलिस्ट संजय कुमार पिछले करीब तीन वर्षों से फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के खलीलपुरा में सुनील दांगी के मकान में किराये पर रह रहे हैं&period; बताया जाता है कि हाल ही में उन्होंने दूसरे मकान में शिफ्ट होने का निर्णय लिया और इसकी जानकारी मकान मालिक को दी&period; आरोप है कि यह बात सुनते ही मकान मालिक और उसके परिजन नाराज हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़ित संजय कुमार के अनुसार जब वह अपने प्रेस के कार्य से पटना गए हुए थे&comma; उसी दौरान मकान मालिक सुनील दांगी अपने परिवार के साथ उनके किराए वाले घर पहुंचे और उनकी पत्नी तथा बीमार बेटी के साथ मारपीट की&period; इस दौरान गाली-गलौज करते हुए घर का सामान फेंक देने और तत्काल मकान खाली करने की धमकी भी दी गई&period; पीड़ित ने बताया कि उनके ऊपर किसी प्रकार का बकाया नहीं है&period; लगभग तीन से चार हजार रुपये किराया शेष है&comma; जिसे वह मकान खाली करते समय भुगतान करने को तैयार थे&period; दो-चार दिन अधिक होने पर उसका भी किराया देने को तैयार है बावजूद मारपीट किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने फुलवारी शरीफ थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई&period; फोटोग्राफर संजय कुमार की पत्नी नूतन कुमारी ने फुलवारी शरीफ थाना में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है&period;हालांकि आरोप है कि पुलिस ने आवेदन लेकर केवल औपचारिकता निभाई और अब तक मामले की जांच या पूछताछ के लिए घटनास्थल तक नहीं पहुंची है&period; इस घटना से परिवार दहशत में है और सुरक्षा की मांग कर रहा है। वहीं इस संबंध में फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया&comma; लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका&period; पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री