मिल्की डुमरिया में मक्का सूखाने में दो पक्षों में विवाद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंगही पंचायत के मिल्की डुमरिया वार्ड संख्या-आठ में सोमवार की शाम घर के आगे सड़क पर मकई सूखने के विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़क की घटना में मारपीट हो गई।जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का इलाज नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इसके बाद परिजनों के द्वारा फुलकाहा थाना में आवेदन दिया गया है। दिए गए आवेदन में पीड़ित सुरेश यादव पिता फटकन यादव ने बताया कि सोमवार को मैं अपने घर के आगे सड़क पर मक्का सूखा रहा था। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान पड़ोस के उर्मिला देवी&comma; चंदेश्वरी यादव&comma; ओमप्रकाश यादव&comma; संजीत कुमार&comma; अरविंद यादव&comma; गीता देवी समेत दर्जन भर लोग आकर पहले मक्का हटाने के लिए कहा उसके बाद गाली गलौज किया। गाली गलौज करने से मना किया तो सभी आरोपितों ने जमीन पर गिरा-गिरा कर मेरी मां को लात मुक्का से मारने लगा और हाथ मरोड़ दिया। मां को बचाने गए तो हमको और हमारी पत्नी एवं बेटा को भी मारपीट करने लगा। जिससे मेरी मां गंभीर रूप से घायल हो गई तथा मेरे उपर लाठी&comma; डंडा&comma; ईंट&comma; पत्थर से हमला कर दिया। जिससे माथे के दाएं भाग फुट गया तथा दाएं आंख भी फोड़ दिया। सभी आरोपितों ने मारपीट कर घर से फरार हो गया हालांकि दूसरे पक्ष के भी महिला समेत दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस संदर्भ में फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही बताया जा सकता है की घटना में दोषी कौन है&comma; वैसे दोनों तरफ से इलाज किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जनभागीदारी, जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को मिलेगा नया आयाम

शिक्षा व रोजगार मुस्लिम महिलाओं के मुद्दे पर फुलवारी शरीफ में विचार गोष्ठी संपन्न

आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न गतिविधियों में कटिहार राज्य में पहले स्थान पर