कोरोना टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण भागीदारी के लिये डीआईओ सहित अन्य को मिला सम्मान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में हमारे स्वास्थ्य कर्मी एक सशक्त योद्धा के रूप में सामने आये हैं। उन्होंने अब तक हर मुश्किल परिस्थितयों का सामना मुस्तैदी से किया है। संक्रमित मरीजों तक जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना&comma; उनका नियमित स्वास्थ्य जांच व महामारी से लोगों के बचाव के लिये निरंतर जारी टीकाकरण अभियान की सफलता में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। महामारी के खतरों से बचाव के लिये शुरू से ही टीकाकरण को एक मजबूत हथियार के तौर पर देखा जा रहा है। टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में व्याप्त शंकाओं को दूर करते हुए अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने वाले ऐसे ही चिह्नित स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जिलाधिकारी के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सामूहिक प्रयास से सफल हो रहा अभियान &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों सहित अन्य फ्रंट लाइन वर्कर के हौसलों को सराहा। उन्होंने कहा कि महामारी का खतरा अभी पूरी तरह से नहीं टला है। जिला प्रशासन निरंतर शतप्रतिशत लोगों के टीकाकरण के प्रयास में जुटा है। सामूहिक प्रयास का ही नतीजा है कि अब तक जिले में 15&period;75 लाख लोगों को टीका की पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं 85 प्रतिशत योग्य लाभुकों को टीका की दूसरी डोज दी जा चुकी है। तो बीते 03 जनवरी से 15 से 18 साल के किशोरों के लिये संचालित अभियान के क्रम में अब तक 73 हजार किशोरों का टीकाकरण हो चुका है। अभियान की सफलता में सहयोग के लिये कर्मियों को सम्मानित करते हुए उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>डीआईओ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को मिला सम्मान &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी के हाथों सम्मान प्राप्त करने वालों में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मो मोईज&comma; एएनएम अमिता चौरसिया&comma; कंचन कुमारी&comma; विभा कुमारी&comma; कुमारी रेणु&comma; बबिता श्रीवास्तव&comma; रिंकी कुमारी के साथ-साथ आशा कार्यकर्ता शीला देवी&comma; पूनम देवी&comma; मोनिका देवी&comma; वीणा देवी&comma; शर्मिला कुमारी&comma; रेणु कुमारी के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही 15 से 18 साल के किशोरों के टीकाकरण को लेकर संचालित अभियान में शतप्रतिशत आच्छादन वाले चिह्नित विद्यालय के प्राचार्य को भी जिलाधिकारी के हाथों सम्मानित किया गया। इसमें नरपतगंज के राजकीयकृत कुनकुन देवी उच्च विद्यालय के प्राचार्य मिथिलेश कुमार&comma; सिकटी के प्लस टू उच्च विद्यालय बरदाहा के प्राचार्य नदीम सिद्दिकी&comma; प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सिकटी के प्राचार्य धीरेंद्र कुमार&comma; वाईएनपी इंटर कॉलेज रानीगंज के प्राचार्य प्रो पंकज कुमार देव&comma; प्लस टू उच्च विद्यालय कलियागंज पलासी के मो दबीर आलम के नाम शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सम्मानित होने से मिली बेहतर करने की प्रेरणा &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिकटी की एएनएम कुमारी रेणु ने कहा कि जिलाधिकारी के हाथों सम्मानित होना एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इससे उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है। वो आगे भी कोरोना टीकाकरण सहित स्वास्थ्य संबंधी अपनी अन्य जिम्मेदारी के सफल निवर्हन के लिये निरंतर प्रयासरत रहेंगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

केंद्रीय मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेक लिया गुरु घर का आशीर्वाद

संत रणजीत सिंह ढडरीयां वाले तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

फीचर फिल्म “आइडल” की शूटिंग बिहार में शुरू, एनआईटी पटना में हुआ मुहूर्त शॉट