शेखपुरा में ‘विकसित भारत – VB-G RAM G’ योजना का शुभारंभ, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; उमेश कुमार &colon;<&sol;strong> ग्रामीण विकास विभाग&comma; बिहार के दिशा-निर्देश पर गुरुवार को टाउन हॉल शेखपुरा में जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में &&num;8216&semi;विकसित भारत &&num;8211&semi; रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन&comma; ग्रामीण &lpar;VB-G RAM G&rpar; योजना 2026&&num;8217&semi; का विधिवत शुभारंभ किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद&comma; उप विकास आयुक्त&comma; जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>100 दिन की जगह अब 125 दिन रोजगार<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने कहा कि VB-G RAM G योजना ग्रामीण भारत के विकास के लिए दूरगामी कदम है। इस योजना के तहत अब ग्रामीणों को 100 दिन के बजाय 125 दिन का गारंटीकृत रोजगार मिलेगा। कृषि के चरम मौसम को देखते हुए 60 दिनों की अधिसूचित विराम अवधि का भी प्रावधान रखा गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि यह योजना न सिर्फ ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संबल देगी&comma; बल्कि गांवों में स्थायी और उच्च गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों का निर्माण भी करेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>4 प्राथमिकताओं पर होगा फोकस<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप विकास आयुक्त ने बताया कि योजना को 4 प्राथमिकता श्रेणियों में बांटा गया है &&num;8211&semi; जल सुरक्षा&comma; ग्रामीण अवसंरचना&comma; आजीविका विकास और जलवायु लचीलापन। योजनाओं का चयन PM गति शक्ति पोर्टल और &&num;8216&semi;राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना स्टैक&&num;8217&semi; के साथ अभिसरण कर किया जाएगा ताकि दोहराव की संभावना खत्म हो सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हर माह अंतिम रविवार को &&num;8216&semi;पंचायत विकास दिवस&&num;8217&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी पंचायतों में &&num;8216&semi;पंचायत विकास दिवस&&num;8217&semi; मनाया जाएगा। इसी दिन विकसित ग्राम पंचायत योजना के तहत सेचुरेशन मोड पर योजनाओं का चयन किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सम्मेलन में उप विकास आयुक्त&comma; निदेशक DRDA&comma; DPRO&comma; मनरेगा पीओ&comma; जिला परिषद सदस्य&comma; प्रमुख&comma; मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के अंत में डीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन कर उसे समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना-गोबरधन को मंजूरी दी