एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा में उप-महानिरीक्षक (पशु चिकित्सा) का दौरा, खोजी श्वानों का किया निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; बथनाहा में उप-महानिरीक्षक &lpar;पशु चिकित्सा&rpar; डॉ&period; एस&period;सी&period; सुखदेव का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने बल की पशु चिकित्सा इकाई एवं खोजी श्वानों की कार्यक्षमता का निरीक्षण किया। भ्रमण के क्रम में 16 अप्रैल 2026 को उनका आगमन आईसीपी गेट जोगबनी पर हुआ&comma; जहां उन्होंने खोजी श्वान &OpenCurlyQuote;लिकीं’ &lpar;खोजी श्वान&rpar; एवं &OpenCurlyQuote;ब्रू’ &lpar;मादक खोजी श्वान&rpar; का निरीक्षण किया।तत्पश्चात वे वाहिनी मुख्यालय पहुंचे&comma; जहां उप-कमांडेंट हर्षित कुमावत द्वारा उनका स्वागत किया गया। सहायक कमांडेंट राशि भारद्वाज एवं सहायक कमांडेंट &lpar;चिकित्सा&rpar; डॉ&period; सबाना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>17 अप्रैल को अधिकारी मैस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद उन्होंने वाहिनी मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय का भ्रमण कर मादक खोजी श्वान &OpenCurlyQuote;लिबी’ एवं &OpenCurlyQuote;रॉकेट’ का निरीक्षण किया और पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने श्वान पाउंड का भी जायजा लिया। इस अवसर पर डॉ&period; विचार नीमा &lpar;कमांडेंट&comma; पशु चिकित्सा&comma; सीमांत मुख्यालय पटना&rpar;&comma; डॉ&period; घनश्याम पटेल &lpar;द्वितीय कमान अधिकारी&comma; पशु चिकित्सा&comma; क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया&rpar;&comma; उप-कमांडेंट हर्षित कुमावत&comma; उप-कमांडेंट मदन मोहन भट्ट&comma; सहायक कमांडेंट राशि भारद्वाज&comma; सहायक कमांडेंट &lpar;चिकित्सा&rpar; डॉ&period; सबाना सहित अन्य बल कर्मी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

युवाओं को आगे आना चाहिए ताकि कोई भी नागरिक एसआईआर श्रेणी से वंचित न रह जाए : मुफ्ती मोहम्मद सईद-उर-रहमान कासमी

बेऊर के सिपारा में छापेमारी, 86.400 लीटर विदेशी शराब बरामद!

जदयू विधायक अरुण मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, मसौढ़ी के विकास पर दिया जोर