उप मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शरीक होते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने देशरत्न मार्ग&comma; पटना स्थित अपने आवासीय परिसर में पौधारोपण किया&period; इस अवसर पर उन्होंने भाजयुमो द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान से लोगों के बीच पर्यावरण सुरक्षा हेतु जन-जागृति पैदा होती है। लोग पौधारोपण के महत्व को समझते हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं जल संकट के वैश्विक चिंता को महसूस करते हुए बिहार ने सर्वप्रथम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य का हरित आवरण पूर्व की अपेक्षा बढ़ा है। पेड़-पौधे लगाने से स्वच्छ वायु एवं जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन भी पर्याप्त मात्रा में मिलता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में लोगों ने ऑक्सीजन की कमी को प्रत्यक्ष रूप से महसूस किया है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप मुख्यमंत्री ने आह्वान करते हुए कहा कि लोग अपने आस-पास के इलाके में पेड़-पौधे अवश्य लगाएं एवं पर्यावरण संतुलन की दिशा में कदम बढ़ाएं। इस अभियान की सफलता के लिए जन-जागृति एवं सामूहिक भागीदारी बेहद जरूरी है&period; इस मौके पर विधायक श्री लाल बाबू प्रसाद गुप्ता&comma; विधायक श्री पवन जायसवाल सहित बिहार प्रदेश भाजयुमो के वरिष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

संपतचक में ग्रामीण खेत मजदूर सभा का अनशन, भूमिहीनों को जमीन देने की मांग