7 सितम्बर से बिहार के नगर निकायों में होने वाले अनिश्चित कालीन हड़ताल के समर्थन में हुआ प्रदर्शन

&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;आदर्श&comma; न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा&comma; स्थानिय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर राज्य के नगर निगम&comma; नगरपरिषद नगर पंचायत में 7 सितम्बर से होने वाले हड़ताल के समर्थन में पटना नगर निगम के कर्मियो ने प्रदर्शन किया&period; प्रदर्शन पटना नगर निगम प्रधान कार्यालय मौर्य लोक पर किया गया&period; प्रदर्शनकर्मी दैनिक मजदूरो का स्थायीकरण&comma; समान काम का&period; समान वेतन&comma; 18000 से 21000 तक वेतन के पक्ष में नारे लगा रहे थे&period; प्रदर्शन स्थल पर सभा हुई जिसे सम्बोधीत करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने कहा दैनिक मजदूरों के स्थाईकरण&comma; सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अलोक में 18000-21000 वेतन निर्गत होने तक हड़ताल जारी रहेगी&period; मोर्चा के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने कहा समाप्त किये गये समूह घ के पद को बहाल किया जाये&comma; निगम के स्वायत्तता पर हमला बन्द किया जाये&period; सभा का संचालन करते हुए समन्वय समिती के संयोजक मँगल पासवान ने आउटसोर्स कर्मियॉ को निकाय कर्मचारी में समायोजन करते हुए आउटसोर्स को समाप्त करने की माँग की&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सभा को पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के सचिव देवेन्द्र प्रसाद&comma; उपधयक्ष अरविंद सिंह&comma; सुजित पासवान&comma; पटना नगर निगम स्टाफ यूनियन के महासचिव नीरज वर्मा&comma; सचिव राज मोहर सिंह&comma; हिन्द मजदूर सभा के नेता बिन्देश्वरी सिंह के साथ ही दुर्गा गोंड&comma; चन्दन कुमार&comma; भूषण भारती&comma; सतीश नारायण मिश्र&comma; मोती राम&comma;रामदेवराम मानतीदेवी सहित अन्य लोगॉ ने सम्बोधित किया&period; हड़ताल के समर्थन में 2 सितम्बर को काला बिल्ल लगाकर निगमकर्मी काम करेंगे&comma; 4 सितम्बर को अंचल कार्यालयो पर झाडू बेल्चा के साथ और 6 सितम्बर को पटना के मुख्य सडक पर हड़ताल मार्च किया जायेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एम्स पटना में बायोस्टैटिस्टिक्स पर ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस आयोजित

भगवान विष्णु के पूजा उपासना से परिवार में शांति सद्भाव का माहौल बनता है : पंडित देवकीनंदन

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं मदर्स डे कार्यक्रम आयोजित