सुधा डेयरी मजदूरों का प्रदर्शन, मजदूरी और अधिकारों को लेकर उठी बुलंद आवाज़

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। सैकड़ों की संख्या में सुधा डेयरी के ड्राइवर और खलासी मजदूरों ने शनिवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर फुलवारीशरीफ बाजार में जोरदार प्रदर्शन और जुलूस निकाला&period; यह जुलूस सुधा डेयरी के मुख्य गेट से प्रारंभ होकर कैंसर अस्पताल&comma; प्रखंड कार्यालय&comma; टमटम पड़ाव और निचली बाजार होते हुए पुनः डेयरी गेट पर पहुंचकर सभा के साथ समाप्त हुआ&period; प्रदर्शन में करीब 150 से अधिक मजदूर शामिल हुए&period;प्रदर्शनकारियों ने &OpenCurlyDoubleQuote;बांटो और राज करो की नीति मुर्दाबाद”&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;फिर्कापरस्ती नहीं चलेगी”&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;मजदूरों को गुलाम बनाने वाला 4 लेबर कोड रद्द करो”&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;44 श्रम कानून बहाल करो” जैसे जोरदार नारे लगाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने सरकार और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की&period; उन्होंने चालक को कुशल और खलासी को अर्द्धकुशल मजदूरी श्रेणी में रखने&comma; समय पर वेतन भुगतान&comma; श्रम कानूनों के सख्त पालन&comma; अवकाश की सुविधा&comma; ओवरटाइम का भुगतान&comma; ईएसआई-ईपीएफ&comma; ग्रेच्युटी&comma; परिचय पत्र&comma; जीवन बीमा और दूध लीकेज लाभ जैसे मुद्दों पर मांग उठाई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस आंदोलन का नेतृत्व ऐक्टू से जुड़े पटना जिला निजी वाहन चालक एवं कर्मचारी यूनियन ने किया&period; यूनियन के बैनर तले कार्यरत ड्राइवर व खलासी मजदूरों ने सुधा डेयरी और सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आगामी आंदोलनों को और तेज किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सभा को ऐक्टू नेता व यूनियन अध्यक्ष रणविजय कुमार ने संबोधित किया&period; उन्होंने सुधा डेयरी प्रबंधन और केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार पर श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया&period; उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी&comma; ओवरटाइम&comma; अवकाश सहित अन्य अधिकारों को लेकर मजदूर संघर्षशील हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रणविजय कुमार ने मजदूरों से आगामी 9 जुलाई को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर होने वाली अखिल भारतीय मजदूर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। प्रदर्शन में महासचिव मनीष उर्फ नीनी&comma; रंजीत कुमार&comma; बबलू कुमार&comma; डब्लू&comma; चंदन&comma; अमर कुमार&comma; विक्की कुमार&comma; रंजीत शर्मा और अविनाश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री

श्री राम जी के 48 वाँ शोभायात्रा निकला

रामनवमी पर संपतचक में ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़