फुलकाहा रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर के 16 एकड़ 65 डिसमिल भूमि का हुआ सीमांकन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;mark><&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा एवं घूरना थाना क्षेत्र के पथराहा में रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर फुलकाहा के नाम 16 एकड़ 65 डिसमिल खतियानी भूमि है जिसका लगान मंदिर कमेटी की ओर से प्रत्येक वर्ष दिया जा रहा है। इस भूमि पर जबरन एक समुदाय के एक परिवार के द्वारा वर्षों से कब्जा जमा हुआ था। जिसको लेकर महंत एवं मंदिर कमेटी के द्वारा कई वर्षों से सरकार और सरकार के पदाधिकारी से जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर गुहार लगाते आ रहे थे। इसी संदर्भ में न्यायालय अपर समाहर्ता अररिया द्वारा पारित आदेश के आलोक में कुल 16 एकड़ 65 डिसमिल भूमि से अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश प्राप्त हुआ था। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उसी आदेश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज ने अंचल पदाधिकारी नरपतगंज को सीमांकन कराते हुए अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्देश दिया। अंचल पदाधिकारी नरपतगंज उत्तम राहुल ने अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज के निर्देश के आलोक में दंडाधिकारी नियुक्त कर आज चार पुलिस थाने नरपतगंज&comma; फुलकाहा&comma; घूरना&comma; बसमतिया थाना के पुलिस के सहयोग से उक्त भूमि का सीमांकन करा कर पिलर गढ़वा दिया गया है। सीमांकन के दरमियान भूमि के कुछ भाग में अतिक्रमणकारियों का घर और मकान पड़ गया है जिसको हटाने के लिए गृह स्वामी पथराहा निवासी अख्तर मियां के परिजनों को दो दिनों के अंदर भूमि से अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> मौके पर इस अभियान में अंचल पदाधिकारी नरपतगंज उत्तम राहुल&comma; प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज चंदन प्रसाद&comma; नरपतगंज थाना अध्यक्ष विकास कुमार&comma; फुलकाहा थाना अध्यक्ष साजिद आलम&comma;घूरना थाना अध्यक्ष दीपक कुमार पासवान&comma; बसमतिया थाना अध्यक्ष शिवपूजन कुमार एवं दर्जनों महिला एवं पुरूष पुलिस बल के साथ-साथ एसएसबी के जवान तथा मंदिर के महंत विशंभर दास एवं मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण के साथ-साथ सैकड़ों गणमान्य बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं अतिक्रमण मामले को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवयंती यादव&comma; भाजपा फुलकाहा मंडल अध्यक्ष कमलेश साह&comma; मुखिया प्रतिनिधि पथराहा सज्जाद सवा&comma; मुखिया प्रतिनिधि मानिकपुर रिकेश यादव&comma; मुखिया प्रतिनिधि नवाबगंज अरुण यादव&comma; समाजसेवी अशोक यादव&comma; अशोक गुप्ता&comma;रुनु पासवान&comma; आदि दर्जनों उपस्थित थे। वहीं फारबिसगंज डीएसपी खुसरो सिराज ने स्थल पर पहुंचकर मामले जायजा लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने बिहार के 43वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज