देश में शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने हेतु जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा मांग पत्र

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> देश मे शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने हेतु आगामी 11जुलाई जनसंख्या दिवस पर देश के सभी जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौपेंगा जनसंख्या समाधान फाउंडेशन यह बातें फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सोमवार को फाउंडेशन के द्वारा आयोजित उत्तर बिहार स्तरीय एक बेबीनार को संबोधित करते हुए कही।उक्त जानकारी वेबिनार में भाग लेने के उपरांत जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने एक प्रेस बयान जारी कर देते हुए बताया कि बेबीनार में कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि विश्व की कुल भूमि में मात्र 2 प्रतिशत की भागीदारी रखने वाला भारत विश्व के 17 प्रतिशत जनसंख्या का भार वहन कर रहा है।उन्होंने बेतहाशा रूप से बढ़ते देश की जनसंख्या पर चिंता प्रकट किया और कहा कि असंतुलित होती जनसंख्या को राष्ट्र के लिए खतरा है। श्री चौधरी ने कहा कि समय आ गया है अब हम दो हमारे दो ही नही बल्कि सबके दो की नीति को अविलंब लागू की जाय&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जहाँ 10 जुलाई तक बिहार के सभी जिला इकाइयों के गठन करने का निर्देश दिया वहीं इस समस्या के समाधान हेतु देश मे कड़े जनसंख्या नियंत्रण कानून की माँग दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कड़े जनसंख्या नियंत्रण कानून के माँग के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने की अपील की&period; संपन्न बेविनार में फाउंडेशन के बिहार प्रभारी कृष्ण मुरारी&comma; उत्तर बिहार के प्रदेश संयोजक अभ्यम लाल&comma; प्रदेश महासचिव जितेंद्र कुमार&comma; महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीणा देवी प्रचार प्रसार संयोजक कुणाल प्रियदर्शी सहित उतर बिहार के जिला एवं प्रदेश स्तर के अनेकों पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान