भारत-अफ्रीका फोरम शिखर बैठक की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दिल्ली&comma;  à¤¸à¥‹à¤¨à¥‚ कुमार &colon; <&sol;strong>चौथी भारत-अफ्रीका फोरम शिखर बैठक 31 मई को नई दिल्ली में होगी। इसमें अफ्रीका के कई राष्ट्र प्रमुख और शासनाध्‍यक्ष भाग लेंगे। बैठक से पहले 28 मई को वरिष्ठ अधिकारियों और 29 मई को विदेश मंत्रियों की बैठकें होंगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार&comma; शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था और व्यापार&comma; रक्षा और सुरक्षा&comma; महत्वपूर्ण खनिज&comma; ऊर्जा&comma; अंतरिक्ष और उच्च प्रौद्योगिकी&comma; कृषि&comma; स्वास्थ्य&comma; शिक्षा&comma; क्षमता निर्माण&comma; कौशल विकास और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना है। शिखर सम्मेलन के समापन पर सहयोग के एजेंडे से संबंधित एक घोषणापत्र जारी किया जाएगा । इसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के भारत के दृष्टिकोण को अफ्रीका के एजेंडा 2063 के साथ जोड़ना है। शिखर सम्मेलन के साथ-साथ विचार-विमर्श सत्र और एक भारत-अफ्रीका फिल्म महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भारत-अफ्रीका फोरम शिखर बैठक के बाद पहली जून को अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस शिखर सम्मेलन होगा। पिछले एक दशक में&comma; भारत ने पूरे महाद्वीप में अपनी राजनयिक और राजनीतिक उपस्थिति का उल्लेखनीय विस्तार किया है। इस दौरान भारत के अधिकारियों और नेताओं ने अफ़्रीकी देशों की लगभग 50 उच्च स्तरीय यात्राएँ की हैं और अफ़्रीका के नेताओं ने भारत की लगभग 100 यात्राएँ की हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भारत ने 2018 से अफ़्रीका में 17 नए राजनयिक मिशन खोले हैं&comma; जिससे इसकी उपस्थिति 46 देशों तक पहुँच गई है। भारत&comma; अफ़्रीका के शीर्ष पाँच निवेशकों में भी शामिल है और चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। द्विपक्षीय व्यापार वर्तमान में लगभग 85 अरब डॉलर का है&comma; जबकि यह महाद्वीप भारत के ऊर्जा आयात का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा है। भारत ने सात अफ़्रीकी देशों के साथ डिजिटल सहयोग फ्रेमवर्क समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं&comma; जबकि 39 अफ़्रीकी देश पहले ही अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल हो चुके हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तीसरा भारत-अफ़्रीका फोरम शिखर बैठक अक्टूबर 2015 में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में स्विमिंग प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति का ‘चश्मा बैंक’ कैंप : 54 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा, कुल 64 की स्क्रीनिंग

बरबीघा में पूर्व छात्र परिषद की बैठक, अभिषेक पांडेय बोले ‘पूर्व छात्र विद्यालय की जड़ और पूंजी’