दीपेंद्र हुड्डा और राव नरेंद्र की जोड़ी का BJP पर जोरदार हमला, हरियाणा में ‘वोट चोरी’ से सरकार बनाने का लगाया आरोप

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पानीपत&comma; à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा &colon; <&sol;strong>कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने कांग्रेस नेताओं में जोश भर दिया। मंच से बीजेपी सरकार पर एक के बाद एक तीखे राजनीतिक हमले हुए। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने किसानों से लेकर चुनाव तक के मुद्दों पर सरकार को घेरा और सत्ता परिवर्तन का दावा किया।सबसे पहले हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस्तीफे की मांग कर दी। राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि हरियाणा में बीजेपी की सरकार वोट चोरी करके बनी है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि चुनाव आयोग का मुख्यालय अब बीजेपी के मुख्यालय की तरह बन चुका है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> राव नरेंद्र सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस अब लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाएगी।इसके बाद रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। गेहूं की MSP में हुई ₹25 की बढ़ोतरी पर सवाल उठाते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने इसे किसानों के साथ भद्दा मजाक बताया। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी तो गेहूं की MSP में एक साथ ₹250 की बढ़ोतरी की गई थी और केंद्र की ओर से ₹100 का बोनस दिया गया था। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज महंगाई लगातार बढ़ रही है&comma; किसानों की लागत बढ़ रही है&comma; लेकिन किसान की आमदनी उसी हिसाब से नहीं बढ़ी। ऐसे में गेहूं की MSP में सिर्फ ₹25 की बढ़ोतरी किसानों के साथ भद्दा मजाक है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा के खिलाड़ियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बार-बार अपनी प्रतिभा साबित की है। उनका कहना था कि जब हरियाणा खेलों में इतना आगे है तो बड़े खेल आयोजनों का केंद्र हरियाणा को बनाया जाना चाहिए।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देखकर सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी गदगद नजर आए। दीपेंद्र हुड्डा ने आयोजन हरियाणा यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू की जमकर तारीफ की।उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिस तरह से लोग कांग्रेस के कार्यक्रमों में जुट रहे हैं&comma; उससे साफ है कि जनता का बीजेपी से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बीजेपी सरकार जाने वाली है और कांग्रेस की बारी आने वाली है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यानी पानीपत के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस ने एक मंच से किसान&comma; MSP&comma; चुनाव और लोकतंत्र जैसे मुद्दों को लेकर बीजेपी पर सीधा हमला बोला। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जहां &OpenCurlyQuote;वोट चोरी’ का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की&comma; वहीं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने MSP में ₹25 की बढ़ोतरी को किसानों के साथ भद्दा मजाक बताते हुए सरकार को घेरा। भीड़ के बीच कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आने वाले राजनीतिक संघर्ष के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज की बैठक, सरकार से कानून लागू न करने की मांग

फर्जी बैंक खाते खोलने के आरोपी डीएसएम को किया गिरफ्तार!

छात्राओं की क्रेटा को बोलेरो ने मारी टक्कर, स्टार नाइट से लौट रही थीं युवतियां; एयरबैग खुलने से बाल-बाल बची जान