बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, गोली से बचे गए लेकिन लाठी-डंडे से गंभीर जख्मी

<p><strong>समस्तीपुर&colon;<&sol;strong> जिले के समस्तीपुर में पूर्व जिला पार्षद और भाजपा नेता पर जानलेवा हमला की खबर सामने आरही है&comma; ऐसा बताया जा रहा है की पूर्व जिला पार्षद और भाजपा नेता अरुण राय पर इलाके के ही कुछ असामाजिक तत्त्वों ने अचानक हमला बोल दिया&period; उनपर पहले रॉड&comma; लाठी-डंडे से हमला किया फिर विरोध करने पर करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की&period; लेकिन बीजेपी नेता की किस्मत अच्छी थी कि उन्हें एक भी गोली नहीं लगी हालांकि लाठी-डंडे से मारपीट के बाद वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया&period;<&sol;p>&NewLine;<p>बीजेपी नेता ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने हमला किया है वे स्थानीय राजद विधायक के समर्थक हैं और किसी ख़ास समुदाय से आते हैं&period; दो समुदाय के बीच इस मामले को लेकर हुए भारी तनाव को लेकर मौके पर कई थानों के काफी संख्या में पुलिसबल के साथ ही दंगा निरोधी वाहन को भी तैनात कर दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर भाकपा (माले) ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भाकपा नेता रहीं रत्ना सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित : प्रो. सुशीला सहाय

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय