राजस्व विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर सीएससी का किया गया उद्घाटन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एक भवन में कामन सर्विस सेंटर का शुक्रवार को प्रखंड समन्वयक प्रवीण कुमार भारती एवं अंचल अधिकारी रविंद्र कुमार के द्वारा विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सीएससी जिला प्रबंधक रविंद्र कुमार व अंचल अधिकारी सहित कई वरीय पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल अधिकारी नरपतगंज ने कहा कि सीएससी ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब नरपतगंज प्रखंड के नागरिक अंचल कार्यालय में सीएससी के प्रशिक्षित ग्रामीण स्तरीय उद्यमी आनलाइन राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आमजनों को दाखिल-खारिज&comma; परिमार्जन प्लस&comma; भू-लगान भुगतान&comma; ई-मापी समेत अन्य आनलाइन सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने यह भी कहा कि उक्त सभी सेवाएं नियत शुल्क पर उपलब्ध कराएंगे। सभी आनलाइन राजस्व सेवाओं से संबंधित शुल्क दर भी प्रदर्शित किया गया है। इस केंद्र के संचालन से आम जनता को सरकारी सेवाओं की त्वरित और पारदर्शी सुविधा मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में सीएससी के जिला प्रबंधक रबिंद्र कुमार&comma; एवं अंचल अधिकारी रविंद्र कुमार&comma; राजस्व अधिकारी राम उदगार चौपाल विभिन्न प्रखंडों से आए सीएससी के आपरेटर दिनेश कुमार&comma; मोहित शर्मा&comma; अभिनंदन कुमार&comma; राजू&comma; रविशांत सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी अलर्ट, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

मगही महोत्सव 2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा के आशीर्वाद के साथ खुशियाँ बाँटने का छोटा-सा प्रयास