CRPF के जवान ने AK-47 से गोली मार आत्महत्या कर ली

<p><strong>गुमला&colon;<&sol;strong> रांची बिशुनपुर थाना क्षेत्र स्थित बनारी स्थित CRPF पुलिस पिकेट में गुरुवार की रात एक जवान ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने ही AK-47 से खुद को गोली मार ली। जवान की पहचान सोमपाल सिंह के रूप में हुई है। जवान सोमपाल सिंह नगर यूपी में जिला मेरठ थाना मवाना ग्राम छुछई के रहने वाले थे।<br &sol;>&NewLine;CRPF 158 बी कंपनी में उनकी तैनाती थी। बिशुनपुर के बनारी पिकेट में पिछले सितंबर 2020 से तैनात थे। सूचना मिलने के बाद बिशुनपुर थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>अन्य जावनों के मुताबिक&comma; बुधवार को सोमपाल सिंह सामान्य रूप से अपने ड्यूटी की थी। शाम में वॉलीबाल खेला। रात में खाना भी खाया था। उन्होंने किस बात को लेकर खुद को गोली मारी&comma; इस बात को लेकर अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं&period; सोमपाल सिंह के एक साथी ने बताया कि 10 दिन पहले ही सोमपाल छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटे थे। गुरुवार को एक साथी के बर्थडे पार्टी मनाने के बाद रात के 9 बजे के आसपास अपनी पत्नी से बात करते हुए अपने कमरे में चले गए थें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”