प्यार में पागल CRPF के जवान ने 9 सदस्यों को जख्मी किया!

<p><strong>रांची&colon;<&sol;strong> गुमला के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात थाना से महज डेढ़ किमी दूर व पुलिस लाइन से सटे नया डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप एकतरफा प्यार में पागल सीआरपीएफ के एक विवाहित जवान महेंद्र केरकेट्टा ने एक ही परिवार के 9 लोगों को भुजाली से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया&comma; जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अत्यंत गंभीर रूप से चार घायलों रुबीना&comma; मनीष&comma; सुमरो और रूबी देवी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर के मुताबिक चारों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उनके पूरे शरीर मे भुजाली के जख्म हैं।<br &sol;>&NewLine;घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीआरपीएफ के जवान महेंद्र सिमडेगा में पोस्टेड है। साथ ही वह विवाहित है। उसकी पत्नी का नाम अंजू देवी है। इसके बावजूद जवान रुबीना कुमारी से पिछले पांच साल से एकतरफा प्यार करता था। कभी कभी रुबीना उससे बात भी कर लिया करती थी&period;<&sol;p>&NewLine;<p>समय बीतने के साथ यह प्यार परवान भी चढ़ रहा था। दोनों के बीच वीडियो कॉल में भी बात होने लगी थी। मगर इस दौरान जवान रुबीना से वीडियो कॉल में बात करने के दौरान उसकी अश्लील तस्वीर बना लेता था। साथ ही उसे अपने दोस्तों के बेच शेयर कर दिया करता था। इसकी जानकारी होने के बाद रुबीना उससे नफरत करने लगी थी। साथ ही बात करना छोड़ दिया था&period;<&sol;p>&NewLine;<p>जवान मंगलवार को ही रुबीना के घर मे दस्तक देकर काफी हंगामा खड़ा कर रखा था। हंगामे के बाद वह दूसरे दिन अर्थात बुधवार को सुबह में पुनः आने व बात करने की बात कहकर चला गया था।इधर बुधवार को देर रात करीब 7&colon;30 बजे वह रुबीना के पास पहुंचा&comma; फिर विवाद करने लगा। विवाद के दौरान ही वह अपने पास पकड़े भुजाली से एक एक कर रुबीना समेत परिवार के 9 लोगों पर हमला कर दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बख्तियारपुर हत्याकांड का पटना पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और दो विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

बाइक चोर को गन्नौर से गिरफ्तार किया

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल