Breaking: पटनासिटी में अपराधी बेलगाम, फिर एक को ठोक डाला

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&lpar;रॉबिन राज&comma; न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी में अपराधी बेलगाम है। इन दिनों लगातार हत्या की घटना को अंजाम देकर बेखौफ अपराधी आराम से फरार हो जा रहे है। जिसको लेकर अब हर लोगों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश देखा जा रहा है। आज एक बार फिर हत्या की घटना से पटनासिटी क्षेत्र दहल उठा है। ताजा मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के  बंदरिया गली के पास की है। जहां  रंग का कारोबार करने वाले एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की खबर फैलते ही पूरे मंडी बाजार में दहशत व्याप्त हो गया है। इधर घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मृतक युवक की पहचान सन्नी कुमार पिता मंटू चंद्रवंशी के रूप में की है। जो कि मिरचाइ घाट का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं सरेराह गोली मारकर हत्या से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रति खासा आक्रोश देखा गया है आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम भी किया।अपराधी लगातार पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जा रहे है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आपको ज्ञात हो कि इनदिनों लगातार 29&sol;03&sol;22 से लेकर आज 31&sol;03&sol;22 तक दो थाना क्षेत्रों में करीब 5 लोगों को अपराधियों ने गोली मारी है। जिसमे पहली घटना चौक थाना क्षेत्र के भामाशाह गली में दही व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी थी। जहां मौके से एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। दूसरी घटना बीते कल मिर्चाई गली में प्रमोद बागला सहित उनके बेटे और उनके स्टाफ को अपराधियों ने गोली मार दी थी।&nbsp&semi;जिसमे प्रमोद बागला की मौके पर ही मौत हो गई थी। और आज एक बार फिर खाजेकलां थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जाप सुप्रीमो पप्पू यादव भी मौके पर पहुंच गए है। और पीड़ित परिवार के दर्द को सुन रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अब सवाल यह उठता है कि लगातार पटनासिटी में हो रही हत्याओं के जिम्मेदार कौन है। आम लोग इस तरह के घटना को देख दहशत में आगये है। वारदात वाली क्षेत्र में रहने को मजबूर हो रहे। क्योंकि अपराधी इतने बेलगाम और निडर हो गए है की कब किसी को किस बात के लिए गोली मारकर निकल जाए। यह कुछ कहा नही जा सकता हैं। स्थानीय जनता सरकार और पुलिस-प्रशासन से लगातार कड़ा एक्शन की मांग कर रही हैं। लेकिन अबतक कुछ नही हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग