अपराधियों ने फ्लिपकार्ट कर्मी को मारी गोली, हालत नाजूक!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बिहटा&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी में अपराधी का कहर जारी हैं। इसी कड़ी में बिहटा में अपराधियों ने फ्लिपकार्ट के एक स्टाफ को गोली मार दिया। घायल अवस्था में इलाज के लिए उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है&comma; जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के अम्हारा स्थित फ्लिपकार्ट के महिंद्रा लॉजिस्टिक गोदाम से बाहर निकल रहे एक स्टाफ पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोग वहां जमा हो गए और तत्काल इसकी सूचना बिहटा थाने को दी। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2022&sol;02&sol;IMG-20220209-WA0025-840x473&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-28587" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सतीश कुमार श्रीवास्तव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार की देर शाम सतीश कुमार श्रीवास्तव गोदाम से बाहर निकल रहे थे। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। घटना के बाद फ्लिपकार्ट के कर्मियों ने इसका जमकर विरोध किया और कहा कि इस इलाके में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन पुलिस की गश्ती यहां पूरी तरह नगण्य है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना स्टेशन क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई