युवाओं की टीकाकरण में शत-प्रतिशत भागीदारी से कोरोना पर वार होगा असरदार

&NewLine;<p>• सभी स्तर पर लोगों को जागरूक करने की जरूरत<br &sol;>• प्रोफेसर एवं शिक्षकों को भी निर्वहन करनी होगी जिम्मेदारी<br &sol;>• टीकाकरण को लेकर लोगों को सही संदेश देना जरुरी<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&colon;<&sol;strong> कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए सरकार टीकाकरण की रफ़्तार बढ़ाने पर जोर दे रही है&period; इसको लेकर महाअभियान भी चलाया जा रहा है&period; लेकिन सरकारी प्रयासों के इतर टीकाकरण के प्रति सामुदायिक जागरूकता एवं भागीदारी भी महत्वपूर्ण है&period; जिसमें युवाओं एवं महिलाओं की सहभागिता की अधिक जरूरत है&period; इसके लिए प्रतिष्टित पदों पर कार्यरत लोगों को भी आगे आने की आवश्यकता है&period; उनके द्वारा टीकाकरण के लिए अपील करने से टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांति को दूर करने में मदद मिलेगी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नकारात्मक सोच से बाहर निकलने की जरूरत&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>टीआईएएस&comma; नई दिल्ली&comma; में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत पटना के रहने वाले डॉ&period; अजय कुमार सिंह का कहना है कि कोरोना टीकाकरण को लेकर अभी भी समुदाय में कई भ्रांतियां हैं&period; ये भ्रांतियां सिर्फ़ इसलिए है क्योंकि लोग अपनी सोच को सकारात्मक दिशा में ले जाने को तैयार नहीं है&period; कई लोगों ने कोरोना को कभी न खत्म होने वाली बीमारी मान बैठे हैं&period; जबकि इसका किसी वैज्ञानिक तथ्य से कोई सारोकार नहीं है&period; इसका सबसे अधिक असर युवाओं एवं महिलाओं पर पड़ता है&period; उनका कहना है कि वह निरंतर अपने छात्रों को नकारात्मक सोच से बचने की सलाह देते हैं&period; साथ ही टीकाकरण की महत्ता पर भी छात्रों को जागरूक करते हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नवादा जिले में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत महेंद्र कुमार कहते हैं कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच स्कूल खुल चुके हैं&period; बच्चे अब नियमित तौर पर स्कूल भी जाने लगे हैं&period; इसलिए उनके जैसे अन्य शिक्षकों की जिम्मेदारी अब बढ़ गयी है&period; इसके लिए तो सर्वप्रथम यह जरुरी है कि सभी शिक्षक खुद का पूरा टीकाकरण कराएँ एवं साथ ही वह बच्चों को भी कोविड अनुरूप व्यवाहर अपनाने की सलाह दें&period; उन्होंने कहा कि सभी के आपसी सहयोग से ही कोरोना पर विजय संभव होगी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कर्तव्यों के साथ जिम्मेदारी का एहसास भी जरुरी&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नवादा जिले के पकरीबरावां के रहने वाले तरुण कुमार अभी झरिया में कोल इंडिया में वरीय इंजिनियर के पद पर कार्यरत हैं&period; उनका मानना है कि कोरोना महामारी ने सभी वर्ग के लोगों को प्रभावित किया है&period; अभी कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है&period; ऐसे में सभी को कोरोना महामारी को दूर करने में एक जिम्मेदारी भी लेनी होगी&period; इसके लिए सभी को टीकाकरण के दोनों डोज लेने होंगे एवं अपने आस-पास के लोगों&comma; अपने मित्रों एवं अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक करने की जरूरत है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नवादा जिले में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत मनोज कुमार का भी कहना है कि शिक्षक की भूमिका कोरोना काल में बढ़ी है&period; विशेषकर संभावित तीसरी लहर में तो सबसे अधिक है&period; वह कहते हैं कि एक शिक्षक का कर्तव्य सिर्फ़ बच्चों को शिक्षित करने तक सीमित नहीं है&period; बल्कि समाज में किसी आपातकाल स्थिति से उबरने में सहयोग करने का भी है&period; अभी का समय कुछ ऐसा ही है&period; कोरोना के खौफ़ से अपने परिवार एवं समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए शिक्षकों को भी समुदाय में लोगों से टीकाकरण के लिए अपील करना नितांत जरुरी है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं&comma; नवादा जिले के कादिरगंज प्रखंड निवासी राजेश कुमार कहते हैं कि वह बीपीएससी की तैयारी कर रहे हैं&period; कई बार उन्होंने पीईटी भी क्लियर किया है&period; तैयारी करने के दौरान उन्हें एक बात सीखने को मिली है कि मेहनत और विश्वास से कोई भी जंग जीती जा सकती है&period; अभी कोरोना का समय हमारे जैसे कई छात्रों के लिए चुनौती भरा साबित हुआ है&period; लेकिन इससे हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है&period; सभी को ख़ुद का टीकाकरण कराना चाहिए ताकि जीवन की जंग जीती जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एम्स पटना में बायोस्टैटिस्टिक्स पर ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस आयोजित

भगवान विष्णु के पूजा उपासना से परिवार में शांति सद्भाव का माहौल बनता है : पंडित देवकीनंदन

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं मदर्स डे कार्यक्रम आयोजित