फुलवारी में मिलकियाना कमेटी हॉल एवं हरनीचक में लगा सहयोग शिविर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>फुलवारी शरीफ नगर परिषद क्षेत्र के मिलकियाना मोहल्ला स्थित कमेटी हॉल एवं पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 11 हरनीचक में मंगलवार को आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया&period; शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे&period; लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे&period; इनमें सबसे अधिक आवेदन राशन&comma; पेंशन और नल-जल से जुड़ी समस्याओं के रहे&period;<br>वहीं बड़ी संख्या में आमजनता पहले जानकारी नहीं मिलने से कई लोग नहीं पहुंच सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं&comma; बड़ी संख्या में आम लोगों का कहना है कि सहयोग शिविर लगाए जाने की जानकारी पहले से नहीं दी गई थी&period;पटना नगर निगम वार्ड नंबर 11 में बेऊर जाोड़ा कुआं इलाके में रहने वाली महिला पूनम देवी ने बताया कि सहयोग शिविर लगाए जाने की जानकारी पहले दी जानी चाहिए थी&period; उन्होंने बताया कि उनके इलाके में जहां नए-नए मकान बन रहे हैं&comma; वहां आने-जाने के रास्ते में कई किसान अवरोध पैदा कर रहे हैं&period; स्थानीय लोग अपनी जमीन छोड़कर रास्ता बना रहे हैं&comma; लेकिन कई स्थानों पर रास्ते पर पिलर डालकर अवरोध उत्पन्न किया जाने से आने-जाने में गंभीर परेशानी उत्पन्न हो गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूनम देवी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित लोगों से शिकायत की गई&comma; लेकिन अब तक इसके समाधान के लिए कोई आगे नहीं आया&period; उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पहले से पता होता कि सहयोग शिविर लगाया जा रहा है तो वह अपनी समस्या को लेकर वहां पहुंचतीं। इसी तरह कई अन्य लोगों ने भी कहा कि सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर पहले से पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं किया गया&period; लोगों का कहना है कि यदि शिविर की जानकारी पहले दी जाती तो बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के आवेदन लेकर पहुंच सकते थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सहयोग शिविर में पहुंचे स्थानीय जदयू विधायक श्याम रजक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आम जनता की समस्याओं का तेजी से निपटारा करने का निर्देश दिया&period; उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने या अनावश्यक देरी करने वाले पदाधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्याम रजक ने कहा कि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें&comma; इसी उद्देश्य से सरकार ने लोगों के दरवाजे तक पहुंचकर उनके आवेदन लेने और समस्याओं का समाधान करने के लिए सहयोग शिविर लगाने का अभियान शुरू किया है&period; सरकार जनता की समस्याओं के समाधान को हर मामले में प्राथमिकता दे रही है&period; इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर उनके त्वरित निष्पादन की कार्रवाई की जा रही है। हरनीचक में आयोजित सहयोग शिविर में विधायक श्याम रजक के साथ विनय कुमार&comma; अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार शर्मा&comma; कार्यपालक पदाधिकारी संकेत आनंद&comma; स्वच्छता पदाधिकारी विनय कुमार&comma; नगर प्रबंधक और वार्ड पार्षद रवि प्रकाश मौजूद रहे। वहीं&comma; मिलकियाना कमेटी हॉल में नगर परिषद फुलवारी शरीफ की ओर से लगाए गए सहयोग शिविर में निवर्तमान अध्यक्ष आफताब आलम&comma; प्रशासक दीपक झा&comma; वार्ड पार्षद शाहबाज हुसैन उर्फ मिनहाज&comma; जदयू नगर अध्यक्ष बंटी कुमार चंद्रवंशी&comma; राजू रजक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक

राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेताजी की 78वीं जयंती समारोह मनाया गया

नदियों के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी ने 24 घंटे तटबंध निगरानी एवं सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने का दिया निर्देश