भूमि पूजन के साथ मानिकपुर में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य प्रारंभ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon; नरपतगंज प्रखंड के मानिकपुर पंचायत में शनिवार को प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन का भूमि पूजन सह शिलान्यास कार्य किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नरपतगंज के भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनने के बाद प्रखंड में मिलने वाली सभी सुविधाएं इसी पंचायत सरकार भवन से लोगों को मिलने लगेंगी। पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास नरपतगंज के भाजपा विधायक जयप्रकाश यादव ने किया। वहीं मानिकपुर पंचायत के मुखिया नूतन कुमारी व मुखिया प्रतिनिधि रिकेश कुमार के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मानिकपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर डा० अशोक कुमार यादव तीस डिसमल&comma; विजय यादव दस डिसमल&comma; परमेश्वरी यादव नौं डिसमल व मुकेश यादव ने एक डिसमल जमीन बिहार सरकार को उपलब्ध कराया है। यह पंचायत सरकार भवन तीन करोड़ उन्नीस लाख रुपये की लागत से निर्माण किया जा रहा है। मौके पर विधायक जयप्रकाश यादव ने कहा कि पंचायत सरकार भवन के बन जाने से लोगों को परस्पर संवाद&comma; बैठक करने में सुविधा के साथ विकास की गति भी तेज होगी। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस की सुविधा मिलेगी और पंचायत से संबंधित सभी अधिकारी इसी पंचायत सरकार भवन में ग्रामीणों को आसानी से मिल जाएंगे। जल्द ही तय समय पर कार्य को पूरा किया जाएगा। मुखिया&comma; सरपंच सहित पंचायत स्तर पर सभी विभाग के कार्यालय एक ही छत के नीचे होगा। इस मौके पर विधायक जयप्रकाश यादव&comma; जिप उपाध्यक्ष अररिया चांदनी देवी&comma; जिप सदस्य डेजी देवी&comma;मुखिया नूतन कुमारी&comma; समाजसेवी रिकेश यादव&comma; भाजपा नेता नागेश्वर यादव&comma; भाजपा नेता सत्यवान मालाकार&comma; समाज सेवी श्रवण दास&comma; पंसस बिमला देवी&comma; डा० जेपी यादव&comma; दयानंद यादव&comma; रंजन यादव&comma; परेश पोद्दार&comma;पैक्स अध्यक्ष चुन चुन यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 61 वर्ष करने पर विचार करने का निर्देश दिया

फुलकाहा मॉडल स्कूल में वित्तीय अनियमितता का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने जांच की उठाई मांग

भाजपा विपक्षी दलों के कार्यालय के सामने हुडदंग और मार पिटाई से संवैधानिक अधिकार को कुचलना चाहती है : एजाज अहमद