पटेल नगर में अंडरग्राउंड नाले का निर्माण शुरू, वर्षों बाद जलजमाव से मिलेगी मुक्ति

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पटेल नगर के गोकुलपथ रोड नंबर 12 के लोगों को वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या से अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है&period; बुधवार को वार्ड नंबर 7 में अंडरग्राउंड नाले के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई&period; इस कार्य के लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वार्ड पार्षद अमर कुमार टूटू ने बताया कि गोकुलपथ रोड नंबर 12 में जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी&period; बारिश के दिनों में सड़क पर पानी जमा हो जाने के कारण लोगों का इस रास्ते से आना-जाना मुश्किल हो जाता था&period; जलजमाव के कारण लोगों ने इस रास्ते से आवागमन तक छोड़ दिया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि यह समस्या उनके लिए भी चुनौतीपूर्ण रही है&period; लोगों को अपने स्तर से किसी तरह की परेशानी नहीं हो&comma; इसके लिए वे लगातार इलाके की समस्याओं पर ध्यान देते रहते हैं&period; अंडरग्राउंड नाले के निर्माण से जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जलजमाव से राहत मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गोकुलपथ रोड नंबर 12 का संपर्क दक्षिण दिशा में अटल पथ और उत्तर दिशा में बेली रोड से है&period; इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है&period; जलजमाव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ-साथ बुजुर्ग महिला-पुरुषों को भी काफी परेशानी होती थी&period; नाला निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

साइबर अपराध पर मुख्य सचिव की उच्चस्तरीय समीक्षा, 1930 पर शिकायत की अपील

हरिगिरि धाम में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार, SI निलंबित