30 दिवसीय निःशुल्क मोटर ड्राइविंग एवं बेसिक कम्प्यूटर कोर्स का समापन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;mark><&sol;strong> गुरुवार 11 जनवरी को फुलकाहा एसएसबी कैंप परिसर में 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा द्वारा जोगबनी एवं फुलकाहा क्षेत्र के सीमावर्ती युवाओं के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क मोटर ड्राइविंग कोर्स एवं बेसिक कम्प्यूटर कोर्स का समापन कराया गया। यह कोर्स क्रमशः उच्च विद्यालय जोगबनी एवं मध्य विद्यालय माणिकपुर फुलकाहा में रमा फाउंडेशन&comma; बीरपुर द्वारा गांव में ही चलाया गया। इससे एसएसबी का मुख्य उद्देश्य है की सीमावर्ती युवा व युवतियां सुविधाजनक तरीके से अपने गांव में ही रहकर कोर्स को संपन्न कर सके।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर उपस्थित समस्त प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए 56वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट कस्तूरी लाल ने कहा सेवा&comma; सुरक्षा व बंधुत्व के मूल ध्येय वाक्य के साथ सशस्त्र सीमा बल आप सभी के सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण को कराने का मूल उद्देश्य है आप सभी आत्मनिर्भर बनें और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें। वहीं उपस्थित समस्त युवा प्रशिक्षुओं को कोर्स के सफलता पूर्वक संपन्न करने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दिया और कहा आशा करता हूं कि आप सभी नियमित अपना अभ्यास जारी रखेंगे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री कस्तूरी लाल ने कहा कि हमारे देश की युवा पीढ़ी जब आत्मनिर्भर होंगी तब हमारे देश का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा। कहा एसएसबी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण&comma; निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर एवं समय-समय पर एसएसबी द्वारा लगाए जा रहे फ्री मेडिकल चेकअप ओपीडी में शामिल हों और इसका लाभ उठाएं। मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रशिक्षुओ को कार्यवाहक कमांडेंट द्वारा सम्मानपूर्वक कोर्स सम्बन्धी प्रमाणपत्र प्रदान किया गया तथा मोटर ड्राइविंग कोर्स प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु को लर्निग लाइसेंस भी दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>कार्यक्रम में रमा फाउंडेशन बीरपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिवेश कुमार पांडे द्वारा विगत 30 दिवसीय मोटर ड्राइविंग एवं बेसिक कंप्यूटर कोर्स के पाठ्यक्रम के बारे में उपस्थित समस्त प्रशिक्षुओ को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।<br>एसएसबी द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। इस कार्यक्रम में मौजूद 56वीं वाहिनी के उप- कमांडेंट रोमेश याईखोम&comma; बी कंपनी फुलकाहा के कंपनी कमांडर&comma; सहायक कमांडेन्ट आनंद सिंह भण्डारी&comma; निरीक्षक निशा देवी&comma; रमा फाउंडेशन के प्रशिक्षक देव कुमार साह&comma; धनंजय कुमार&comma; प्रशिक्षक&comma; प्रशिक्षु&comma; स्थानीय ग्रामीण&comma; तथा एसएसबी के जवान व अधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया