30 दिवसीय निःशुल्क इलेक्ट्रीशियन कोर्स का समापन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> बताते चलें कि 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा द्वारा भेड़ियारी&comma; कुशमाहा में चल रहे सीमावर्ती युवाओं के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क इलेक्ट्रीशियन कोर्स का आज कुशमाहा में समापन कराया गया। यह कोर्स प्राथमिक विद्यालय भेड़ियारी&comma; कुशमाहा में सरिता एनजीओ फारबिसगंज द्वारा भेड़ियारी गांव में ही चलाया गया&comma; जिससे कि सीमावर्ती युवा सुविधाजनक तरीके से अपने गांव में ही रहकर कोर्स को संपन्न कर पाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर उपस्थित समस्त प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए 56वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम ने कहा कि इस प्रशिक्षण को कराने का मूल उद्देश्य है कि आप सभी आत्मनिर्भर बनें और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें। मैं यहां उपस्थित समस्त युवा प्रशिक्षुओं को कोर्स के सफलतापूर्वक संपन्न करने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि आप सभी नियमित रूप से कोर्स को पूर्ण करेंगे एवं कराए जा रहे इस कौशल विकास प्रशिक्षण को सफल बनाएंगे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि हमारे देश की युवा पीढ़ी जब आत्मनिर्भर होंगी तब हमारे देश का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाए जा रहे नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण&comma; निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में शामिल हों और इसका लाभ उठाएं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में सरिता एनजीओ फारबिसगंज शाखा के मुख्य प्रशिक्षक मो० मंसूर आलम के द्वारा इलेक्ट्रिशियन कोर्स के विशेष महत्व के बारे में उपस्थित समस्त प्रशिक्षुओ को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। एसएसबी द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की मो० अब्दुल सत्तार&comma; पिपरा पंचायत समिति सदस्य&comma; लालू कामत&comma; उप- मुखिया&comma; एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। कार्यक्रम में 56वीं वाहिनी के उप-कमांडेंट रोमेश याईखोम&comma;एच कंपनी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार संग्रालिया&comma; निरीक्षक निशा देवी&comma;सरिता एनजीओ के मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम&comma; प्रशिक्षु&comma; स्थानीय ग्रामीण&comma;एवं एसएसबी के कार्मिक उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गंगा मरीन ड्राइव पर पुलिस–अपराधी मुठभेड़, कुख्यात गैंग का शूटर घायल!

प. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण